कटनी (23 जून) – कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी के प्रतिवेदन पर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये तहसील बड़वारा के 18 शासकीय उचित मूल्य दुकान क्रमशः निगहरा, लुहरवारा, बड़ेरा, बंदरी, देवरी, भजिया, कुम्हरवारा, बड़वारा, चांदन, मझगवां, रोहनिया, कछारी, पठरा, गणेशपुर, पनसोखर, खरहेटा, लखाखेरा एवं रूपौंध के विक्रेताओं पर 1 – 1 हजार रूपये का अर्थदण्ड अधिरोपित करते हुये चेतावनी दी गई है कि भविष्य में पुनरावृत्ति होने पर विक्रेता पद से पृथक किये जाने की कार्यवाही की जावेगी।
उल्लेखनीय है कि तहसील बड़वारा अंतर्गत शासकीय उचित मूल्य दुकान के विक्रेताओं को ई- के.वाय.सी एवं मोबाइल सीडिंग हेतु पूर्व में भी निर्देशित किये जाने के उपरांत भी विक्रेताओं द्वारा ई- के.वाय.सी एवं मोबाइल सीडिंग का कार्य नहीं किया गया।


