रिपोर्टर सीमा कैथवास
इटारसी। प्रत्येक मंगलवार की तरह इस मंगलवार भी शाम 08:00 बजे विहिप बजरंग दल नगर इटारसी के तत्वधान में नगर इटारसी के वार्ड क्रमांक 01 में साप्ताहिक सत्संग प्रारंभ हुआ। जिसमें श्री हनुमान जी का पूजन कर भजन कीर्तन , हनुमान चालीसा का पाठ एवं आरती संपन्न हुई। इस अवसर पर उपस्थित विहिप नगर मंत्री अनूप तिवारी ने बताया कि सत्संग के माध्यम से संगठन के विस्तार की नीति का कार्य किया जायेगा। एवं नगर संयोजक संदीप यदुवंशी ने बताया कि आज इटारसी के वार्ड क्रमांक 01 में सत्संग प्रारंभ हुआ। एवं यदुवंशी ने कहा कि बजरंग दल का ध्य्य वाक्य को साकार करते हुए। नगर इटारसी के प्रखंड इटारसी के हर मन्दिर में हनुमान चालीसा का पाठ एवं सत्संग किया जावेगा। जिससे की वर्तमान यूवा पीढ़ी को अपने धर्म एवं सनातनि शक्ति का एहसास होगा इस अवसर पर नगर उपाध्यक्ष श्री संतोष शर्मा , नगर सहमंत्री श्री चेतन राजपूत , एवं नव नियुक्त ग्राम सोनासावरी ग्रामीण संयोजक अमन सागोरिया, ग्रामीण सह संयोजक नरेंद्र मेहरा ,कार्यकर्ता दीपक पवार , पवन बेलिया ,अभिषेक केवट , सूरज चौरे ,सौरभ यादव , ऋषभ राजपूत , प्यारेलाल , सोनू केवट , अनुराग दामरे ,नीलेश जोथे ,अभय जोथे ललित मेहरा आदि समस्त कार्यकर्ता बंधु शामिल रहे।


