रिपोर्टर सीमा कैथवास
नर्मदापुरम। नर्मदापुरम के दवा
व्यापारी समाजसेवी सैयद एजाज अली अपने परिजनों के साथ हज की मुकद्दस यात्रा पर रवाना हुए।
परिजनों शुभचिंतकों ने फूल माला पहनाकर सलामत वापसी की दुआ के साथ हज यात्रा के लिए रवाना किया। अली ने सभी लोगों का शुक्रिया अदा किया और अल्लाह से दुआ कि अल्लाह सबको हज का मुकद्दस सफर नसीब फरमाए और उन्होंने कहा कि मक्का शहर पहुंचकर देश में अमन शांति और खुशहाली के लिए दुआ करेंगे।
