रीठी हरिशंकर बेन
ग्रामवासी तालाब का दूषित पानी पीने को हो रहे मजबूर,,, जो पानी गांव के आवारा मवेशी पीते है वही पानी का उपयोग ग्रामवासी भी कर रहे हैं ।
इस गांव में एक भी नलकूप चालू नहीं है लगभग 2 किलोमीटर दूरी का सफर तय कर लोगो को पानी लाना पड़ता । और जो नहीं जा पाया वह तालाब का पानी ही उपयोग करता है।
हम बात कर रहे हैं।
कटनी जिले की रीठी जनपद पंचायत क्षेत्र अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत केना, ग्राम के देवरी खुर्द की।
जहां ग्राम वासियों का आरोप है कि।
पूरे गांव में एक भी हैंडपंप चालू नहीं है लगभग 2 किलोमीटर से पानी लाना पड़ता है।और जो नहीं जा पाता तालाब के पानी का ही उपयोग करने को मजबूर होता है । वही गांव मे घर घर नल योजना मैं ठेकेदार द्वारा पानी की टंकी बना, बिना गांव तक पानी की सप्लाई चालू करवाए, बैगर अधूरे में ही काम बंद कर दिया गया ।,,,,
वही फोन पर संपर्क करने के पर ठेकेदार ने बिजली सप्लाई न होने का हवाला दिया गया।
इस गांव में पीने के पानी की विकराल समस्या होने पर । देखना अब यह होगा कि संबंधित विभागीय अधिकारी इस विषय पर क्या कदम उठाते हैं । या फिर गांव वालों को यूं ही तालाब का पानी ही पीने को मजबूर होना पड़ेगा ।
हरिशंकर बेन
