रिपोर्टर सीमा कैथवास
नर्मदापुरम। नगर की जय हो समिति की पहल पर नर्मदा की साफ सफाई के लिए अभियान चलाया जा रहा है। प्रत्येक रविवार नर्मदा नदी और घाटो की साफ सफाई की जा रही है। इसी क्रम में रविवार को विवेकानंद घाट में स्वच्छता अभियान चलाया गया। समिति ने घाट में साफ-सफ़ाई कर स्वच्छता का संदेश दिया जिससे लोग स्वच्छता के प्रति जागरुक हो सकें। समिति अध्यक्ष ने लोगो से स्वच्छता अभियान से जुड़ने की अपील करते हुए कहा कि सभी अपने अपने घर के आसपास साफ-सफाई रखें, जलाशयों को स्वच्छ रखें, कूड़ा-कचरा खुले में न डालें, जिससे सभी प्रकार के प्रदूषण से निजात मिले और वातावरण साफ और स्वच्छ रहे। इस अवसर पर समिति अध्यक्ष अर्पित मालवीय सहित समिति सदस्य प्रथम बावरिया, गौरव यादव, चीनू गुप्ता, सागर पटैल, जतिन यादव, सौरभ अहिरवार, विक्रम बावरिया, सौरभ वर्मा, नीलेश तोमर, संजू प्रजापति, विकास गुप्ता, कौशिक बावरिया, राहुल वर्मा, अंकित सागर, अनुराग वर्मा, प्रीतम चक्रवर्ती, अंकित वर्मा आदि सदस्य उपस्थित रहे।


