रिपोर्टर सीमा कैथवास
इटारसी । हिमालया स्टेलियोन स्पोर्ट्स एंड फिटनेस फेस्टिवल द्वारा दिल्ली में आयोजित इंटरनेशनल बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता में नर्मदांचल के तीन खिलाड़ियों ने अपना परचम लहराया है। नर्मदापुरम संभाग में पहली बार इटारसी लेजर फिटनेस जिम के प्रतियोगी जीत सिंह ठाकुर ने 85 किलो वजन में सिल्वर मेडल जीता है। वही विशाल यादव 70 किलोग्राम वजन में टॉप फाइव में और हेमंत नारायण ने टॉप टेन में अपनी जगह बनाई है। इन तीनों खिलाड़ियों के इटारसी पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया उनका लेजर फिटनेस जिम के संचालक और उनके साथियों द्वारा भव्य जुलूस निकाला गया। लेजर फिटनेस जिम के संचालक मुकेश मालवीय ने बताया कि दिल्ली के प्रगति मैदान में तीन दिवसीय इंटरनेशनल बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई थी जिसमें विश्व के प्रमुख देशों के लगभग 400 प्रतियोगियों ने इसमें हिस्सा लिया था। इस प्रतियोगिता में नर्मदापुरम संभाग से पहली बार 3 खिलाड़ी शामिल हुए । जिम के संचालक ट्रेनर मुकेश मालवी के मार्गदर्शन में जीत सिंह ठाकुर ने इस बड़ी प्रतियोगिता में 85 किलो वजन में सिल्वर मेडल प्राप्त किया है ,वही 70kg वजन में विशाल यादव ने पांचवा और हेमंत नारायण ने टॉप 10 शामिल होकर शहर और नाम रोशन किया है। मुकेश मालवीय ने बताया कि यह पहला अवसर है जब जिले के किसी प्रतियोगी ने अंतर्राष्ट्रीय बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता में मेडल प्राप्त किया हो। मालवीय ने बताया कि इन प्रतियोगियों ने अपनी बॉडी नेचुरल ढंग से बनाई है किसी प्रकार की दवा और ड्रग्स का उपयोग नहीं किया है । तीनों खिलाड़ियों के इटारसी पहुंचने पर उनका जोरदार स्वागत किया गया उनकी जीत पर उनका विजय जुलूस निकाला गया। जगह- जगह उनका स्वागत किया गया। उनकी इस उपलब्धि पर उनके साथी खिलाड़ियों ने उन्हें बधाई दी है।


