कटनी में कोतवाली पुलिस ने अपराध घटित करने की नियत से देशी कट्टा और बका लेकर घूम रहे 2 युवक को गिरफ्तार किया है।आरोपियों के कब्जे से एक देशी कट्टा, एक जिंदा कारतूस व एक लोहे का बका बरामद किया है। कोतवाली थाना प्रभारी अजय प्रताप सिंह ने बताया कि पुलिस अधीक्षक अभिजीत कुमार रंजन द्वारा थाना क्षेत्र में लगातार भ्रमण करने एवं अपराधियों की धरपकड़ किए जाने हेतु निर्देशित किया गया है।मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि गायत्री नगर कटनी का रहने वाला शेखर यादव, बैलट घाट में अपराध घटित करने की नियत से देशी कट्टा लिए बैठा है।
बताए गए स्थान पर घेराबंदी कर
शेखर यादव पिता फुलचंद यादव उम्र 24 वर्ष निवासी गुमान सिंह गली गायत्री नगर कटनी को गिरफ्तार किया गया।


