सिलौंडी : शासन द्वारा संचालित महात्वाकांक्षी लाड़ली बहना योजना अंतर्गत के ग्राम पंचायत भवन सिलौंडी में 883 पात्र महिलाओं को स्वीकृति प्रमाण पत्र जिला पंचायत सदस्य कविता पंकज राय सरपंच श्री मति पंचो संतोष कुमार , उपसरपंच श्री राहुल राय ,भाजपा मंडल अध्यक्ष डॉ प्रशान्त राय ,जिला सह मीडिया प्रभारी अमित राय व सचिव ब्रज मोहन गिरी ,पंच रघुवीर सिंह ,पंच राजेश राय ,पंच पुनीत सेन ,पंच श्याम दत्त राय ,पंच नितिन राय ,पंच फुला बाई काछी ने किया । जिला पंचायत सदस्य कविता पंकज राय एवं भाजपा जिला सह मीडिया प्रभारी अमित राय ने महिलाओं को लाडली बहना की पूरी जानकारी प्रदान की है । महिला प्रमाण पत्र पाकर खुश हुई शिवराज सरकार को धन्यवाद किया ।आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ,आशा सुपरवाइजर ,आशा कार्यकर्ता सहित महिलाओं की उपस्थिति रही है । कार्यक्रम का संचालन कुशल वक्ता जिला मीडिया प्रभारी अमित राय जी ने किया ।


