रिपोर्टर सीमा कैथवास
नर्मदापुरम । लाडली बहना योजना के स्वीकृति पत्रों का वितरण मंगलवार को नगर के वार्ड नं 7 की आंगनबाड़ियों में कार्यक्रम आयोजित हुए। इस अवसर पर नगर पालिका उपाध्यक्ष अभय वर्मा , जिला भाजपा कोषाध्यक्ष व मंडल प्रभारी लोकेश तिवारी , जिला कार्यालय मंत्री प्रशांत दीक्षित , भाजपा नगरमंत्री मनीष परदेशी ने लाड़ली बहनों को स्वीकृति पत्र भेंट किए। इस अवसर पर भाजपा मंडल प्रभारी लोकेश तिवारी ने लाड़ली बहनों को स्वीकृति पत्र देते हुए कहा कि भाजपा की सरकार ने महिला सशक्तिकरण की दिशा में लाड़ली बहना योजना शुरू की है। मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने आपके लिए प्रति माह एक हजार रुपये की व्यवस्था की है। नपा उपाध्यक्ष अभय वर्मा ने कहा कि अब हमारी बहना आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनेंगी। इस दौरान 100 से अधिक स्वीकृति पत्रों का वितरण आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के माध्यम से किया गया।
