जनसुनवाई में गुलवारा के ग्रामीणों की शिकायत पर हुई
त्वरित कार्यवाही
कटनी – (6 जून) ग्राम पंचायत कार्यालय गुलवारा में निरंतर अनुपस्थित रहना एवं शासकीय दायित्वों के निर्वहन में स्वेच्छाचारिता एवम लापरवाही बरतने के फलस्वरूप जिला पंचायत के सीईओ शिशिर गेमावत ने सचिव शुभराज सोनी को तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए मुख्यालय जनपद पंचायत कटनी नियत किया है। उल्लेखनीय है कि मंगलवार को जन सुनवाई के दौरान ग्राम पंचायत गुलवारा के ग्रामीणों द्वारा श्री सोनी की शिकायत करते हुए कार्यवाही हेतु आवेदन प्रस्तुत किया था। सीईओ श्री गेमावत ने ग्राम वासियों के आवेदन पर त्वरित कार्यवाही करते हुए सचिव गुलवारा को मध्यप्रदेश पंचायत सेवा (अनुशासन तथा अपील) नियम 1999 में वर्णित प्रावधानों के तहत निलंबन की कार्यवाही की। आपको बता दें की इसके पूर्व भी सचिव श्री सोनी की कार्यप्रणाली को लेकर सरपंच,उपसरपंच एवं ग्रामीण जन संतुष्ट नहीं थे और कारण बताओ सूचना पत्र का प्रतिवाद भी समाधान कारक नहीं पाया गया था जिसके फलस्वरूप सीईओ श्री गेमावत ने निलंबन की कार्यवाही की।


