• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Wednesday, March 18, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

मुख्यमंत्री सीखो- कमाओ योजना के संबंध में बैठक संपन्न योजना के तहत सीखनें के इच्छुक युवाओं का ऑनलाइन पंजीयन का कार्य 15 जून से

by Manish Gautam Chiefeditor
June 3, 2023
in कटनी
0
मुख्यमंत्री सीखो- कमाओ योजना के संबंध में बैठक संपन्न योजना के तहत सीखनें के इच्छुक युवाओं का ऑनलाइन पंजीयन का कार्य 15 जून से
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

प्रतिष्ठानों हेतु पंजीयन 7 जून से प्रारंभ

कटनी – राज्य शासन द्वारा मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना प्रारंभ की जा रही है। मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना के सफल क्रियान्वयन हेतु शनिवार को कलेक्ट्रेट के नवीन सभाकक्ष में कलेक्टर अवि प्रसाद की मौजूदगी में एक आवश्यक बैठक संपन्न हुई।

बैठक में कलेक्टर श्री प्रसाद ने योजना के सभी पहलुओं पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना रोजगार का अमूल्य अवसर है। युवाओं में क्षमता संवर्धन कर उन्हें पंख देने की योजना है। जिससे युवा खुले आसमान में ऊंची उड़ान भर सकें और उन्हें रोजगार, प्रगति और विकास के नित अवसर मिल सकें। इस योजना से उद्योगों को भी प्रोत्साहन मिल सकेगा।
बैठक में महाप्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र प्रबंधक श्रीमती ज्योति सिंह चौहान, कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण विभाग हरी सिंह, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी प्रदीप मुडिया, एन.आर.एल.एम के डी.पी.एम कमलकार मिश्रा, प्राचार्य तिलक महाविद्यालय डॉ सुधीर खरे, प्राचार्य आई.टी.आई रंजीत कुमर रोहितास, प्राचार्य शासकीय पॉलिटेकनिक महाविद्यालय नरेन्द्र वरखेडकर तथा सुधीर कुमार मिश्रा सचिव मध्यप्रदेश लघु उद्योग संघ, मनीष गेई अध्यक्ष जिला उद्योग संगठन, हरिसिंह भदौरिया अध्यक्ष लधु उद्योग भारती कटनी, संजय तीर्थानी अध्यक्ष लमतरा उद्योग एसोशिएशन, अध्यक्ष चेंबर आफ कामर्स, डायरेक्टर एस.सी.सी लिमिटेड कैमोर सहित अन्य उद्योगपतियों एवं प्रतिष्ठानों से जुडे सदस्यों की मौजूदगी रही।

बैठक में बताया गया कि मुख्यमंत्री सीखो- कमाओ योजना में युवाओं को प्रशिक्षण देने वाले प्रतिष्ठानों का पोर्टल http://mmsky.mp.gov.in पर ऑनलाइन पंजीयन 7 जून से और काम सीखने के इच्छुक युवाओं का पंजीयन 15 जून से शुरू होगा। प्लेसमेंट 15 जुलाई से आरंभ होगा। कार्य सिखाने वाले प्रतिष्ठान और राज्य शासन के बीच 31 जुलाई से अनुबंध की कार्यवाही होगी। एक अगस्त से युवा, कार्य आरंभ कर देंगे। कार्य से सीखने की अवधि में युवाओं को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।
*18 से 29 वर्ष के युवा होंगे पात्र*
योजना में कम से कम एक लाख युवाओं को प्रतिष्ठानों में प्रशिक्षण उपलब्ध कराया जाएगा। मध्यप्रदेश के स्थानीय निवासी, 18 से 29 वर्ष के युवा, जिनकी शैक्षणिक योग्यता 12वीं अथवा आईटीआई या उच्च है, वे योजना में पात्र होंगे। प्रशिक्षण के बाद मध्य प्रदेश राज्य कौशल विकास एवं रोजगार निर्माण बोर्ड (MPSSDEGB) द्वारा स्टेट कॉउसिल फॉर वोकेशनल ट्रेनिंग (SCVT) का प्रमाण-पत्र दिया जाएगा। योजना से युवाओं को प्रशिक्षण के साथ स्टाइपेंड मिलेगा, कौशल उन्नयन से उनके रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और कमाई का बेहतर मार्ग प्रशस्त होगा।
*8 से 10 हजार रूपए तक होगा स्टाइपेंड*
इस दौरान कलेक्टर श्री प्रसाद ने बताया गया कि योजना से देश और प्रदेश के प्रतिष्ठित औद्योगिक तथा निजी संस्थानों को जोड़ा जाएगा। प्रतिष्ठान के पास पैन नंबर और जीएसटी पंजीयन होना आवश्यक होगा। प्रतिष्ठान अपने कुल कार्यबल के 15 प्रतिशत की संख्या तक छात्र प्रशिक्षणार्थियों को प्रशिक्षण दे सकेंगे। योजना में 12वीं उत्तीर्ण प्रशिक्षणार्थियों को 8 हजार रूपए, आईटीआई उत्तीर्ण को 8 हजार 500 रूपए, डिप्लोमा उत्तीर्ण को 9 हजार रूपए और स्नातक उत्तीर्ण या उच्च शैक्षणिक योग्यता वालों को 10 हजार रूपए प्रतिमाह स्टाइपेंट दिया जाएगा। स्टाइपेंड की 75 प्रतिशत राशि राज्य शासन की ओर से प्रशिक्षणार्थी को डीबीटी से भुगतान की जायेगी। संबंधी प्रतिष्ठान को निर्धारित न्यूनतम स्टाइपेंड की 25 प्रतिशत राशि प्रशिक्षणार्थी के बैंक खाते में जमा करानी होगी।
*प्रशिक्षण हेतु 703 कार्य क्षेत्र चिन्हित*
योजना में प्रशिक्षण हेतु 703 कार्य-क्षेत्र चिन्हित किए गए हैं। इसमें विनिर्माण क्षेत्र, इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल, सिविल, प्रबंधन, मार्केटिंग, होटल मैनेजमेंट, टूरिज्म, ट्रेवल, अस्पताल, रेलवे, आई.टी. सेक्टर, सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट, बैंकिंग, बीमा, लेखा, चार्टर्ड एकाउंटेंट और अन्य वित्तीय सेवाओं से जुड़े प्रतिष्ठानों को जोड़ा जाएगा। मीडिया, कला, कानूनी और विधि सेवाएँ, शिक्षा-प्रशिक्षण तथा सेवा क्षेत्र में कार्यरत प्रतिष्ठान भी योजना में सम्मिलित होंगे। योजना से प्रशिक्षणार्थियों को उद्योग उन्मुख प्रशिक्षण, नवीनतम तकनीक और प्रक्रियाओं में दक्षता प्राप्त होगी, जिससे उनके नियमित रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading...
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
तय शर्तों के अनुरुप कार्य नहीं करने वाले ठेकेदार का अनुबंध करें निरस्त कलेक्टर

विश्व पर्यावरण दिवस पर मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के मुख्य अतिथ्य में 05 जून 2023 को भोपाल में कार्यक्रम आयोजित कलेक्टर अवि प्रसाद ने स्थानीय स्तर पर वर्चुअली सम्मलित होने तथा सीधा प्रसारण कराने हेतु अधिकारियों को दिए निर्देश

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d