• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Saturday, September 5, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

स्लीमनाबाद क्षेत्र के 110 गांवों के 5 हजार किसानों को उर्वरक वितरण केन्द्र के रूप में मिलने जा रही बड़ी सौगात कलेक्टर श्री प्रसाद ने किया स्थल निरीक्षण किसानों की बरसों पुरानी मांग पूरी होने पर प्रफुल्लित किसानों ने कलेक्टर को दिया धन्यवाद किसानों के श्रम, समय और धन की होगी बचत

by Manish Gautam Chiefeditor
June 3, 2023
in कटनी
0
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

कटनी (3 जून ) – कलेक्टर अवि प्रसाद ने शनिवार को स्लीमनाबाद पहुंचकर यहां खोले जाने वाले नवीन उर्वरक विक्रय वितरण केन्द्र का स्थल निरीक्षण किया। स्लीमनाबाद के प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति मर्यादित परिसर में खुलने जा रहे इस उर्वरक वितरण केन्द्र से स्लीमनाबाद और उसके आस-पास के करीब 110 गांवों के लगभग 5 हजार से अधिक किसानों को अपनी जरूरत का रासायनिक खाद सब्सिडी दर पर उपलब्ध होगा।

स्लीमनाबाद में अगले 10 दिनों के भीतर शुरू होने जा रहा यह उर्वरक विक्रय केन्द्र किसानों के लिए बड़ी सौगात है। कलेक्टर श्री प्रसाद की किसान हितैषी सोच और किसानो को स्थानीय स्तर पर उर्वरक मुहैया कराने की दूरदृष्टि को प्रतिबिंबित करती कोशिशों के सुफल से क्षेत्रीय किसानों को अब रासायनिक खाद और उर्वरक के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। बल्कि उन्हें अपने निकटतम स्थान से ही सुगमता से सब्सिडी दर पर खाद प्राप्त हो सकेगी। कलेक्टर के प्रयासों से स्लीमनाबाद में नये उर्वरक वितरण केन्द्र खुलने की खबर पूरे क्षेत्र में फैलते ही खुशी सेे यहां के किसान फूले नही समा रहे।

कलेक्टर श्री प्रसाद के यहां स्लीमनाबाद पहुंचते ही किसान प्रतिनिधियों ने उन्हें उर्वरक वितरण केन्द्र की सौगात देने पर धन्यवाद दिया। सहायक आयुक्त सहकारिता राजयशवर्धन कुरील बताते है कि पिछले कई वर्षो से स्लीमनाबाद क्षेत्र के 110 से अधिक गांवों के किसानों को बहोरीबंद या फिर निजी उर्वरक विक्रेताओं और समितियों से रासायनिक खाद लेनी पड़ती थी। लेकिन कलेक्टर श्री प्रसाद की कोशिशों से किसान हित मे स्लीमनाबाद में खुलने जा रहे उर्वरक विक्रय वितरण केन्द्र से क्षेत्र के 5 हजार से ज्यादा किसानों का श्रम, समय और धन तीनों की बचत होगी।

जिला विपणन अधिकारी अमित तिवारी ने बताया कि स्लीमनाबाद में नये खुलने वाले उर्वरक विक्रय वितरण केन्द्र से किसानों को उर्वरक और रासायनिक खाद सब्सिडी दर पर मिल सकेगी। किसानों को उर्वरक के लिए अब यहां – वहां भटकना नहीं पडेगा। जिससे किसान खेती -किसानी के काम मे ज्यादा समय दे पायेंगे।

Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post

महाकाल लोक...उल्टा पड़ा कांग्रेस का आरोप... दस्तावेजों से सच उजागर , सप्तऋषि की धराशाई हुई मूर्तियों का ठेका और भुगतान कमलनाथ सरकार ने किया

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.