• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Friday, June 19, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

योजनाओं के क्रियान्वयन में प्रगति लाने हेतु निरंतर फील्ड विजिट एवं हितग्राहियों से संवाद की प्रक्रिया आवश्यक:- सीईओ श्री गेमावत*

by Manish Gautam Chiefeditor
May 27, 2023
in कटनी
0
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

बेहतर कार्य पर परसेल सचिव- जीआरएस की थपथपाई पीठ, की सराहना और लापरवाही पर खमरिया की जीआरएस को सेवा समाप्ति का और अन्य लोकसेवकों को शोकाज नोटिस*

*विकासखंड स्तरीय समीक्षा बैठक में सीईओ ने सचिव,रोजगार सहायक और अधिकारियों को प्रगति लाने दिए टिप्स*

कटनी (27मई)- ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण, अमृत सरोवर एवं पुरस्कार धरोहर तालाब के जल संरक्षण एवं संवर्धन के अन्य कार्य, महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के एवं अन्य योजनाओं के विविध प्रकार के कार्यों को गुणवत्ता का ख्याल रखते हुए तकनीकी मानकों के अनुरूप 15 जून के पूर्व आवश्यक रूप से पूर्ण कराएं। योजनाओं में वांछित प्रगति लाने हेतु मैदानी स्तर पर निरंतर भ्रमण कर हितग्राहियों से संवाद करें उनकी समस्याओं का आवश्यक समाधान करते हुए कार्यों की निगरानी करें। कुछ ऐसे निर्देश और टिप्स जिला पंचायत के सीईओ शिशिर गेमावत ने शुक्रवार को विकासखंड ढीमरखेड़ा की समीक्षा बैठक में सचिव रोजगार सहायक एवं विभागीय अधिकारियों को दिए। उन्होंने योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए न्यूनतम प्रगति वाली ग्राम पंचायतों के सेक्टर सुपरवाइजर उपयंत्री, पीसीओ, एडीईओ और अन्य लोकसेवकों से नाराजगी व्यक्त करते हुए सख्त लहजे में कहा कि आगामी एक सप्ताह में लक्ष्य के अनुरूप प्रगति लाएं। कोताही बरतने वाली ग्राम पंचायतों के जिम्मेदार लोक सेवकों को नहीं बख्शा जाएगा।

*सरस्वती यादव को सेवा समाप्ति को नोटिस*

ग्राम पंचायत खमरिया खमतरा की ग्राम रोजगार सहायक सरस्वती यादव के ग्राम पंचायत मुख्यालय में कार्य से अनुपस्थित रहने योजनाओं की जानकारी नहीं रखने, प्रधानमंत्री आवास योजना सहित अन्य योजनाओं की प्रगति में लापरवाही बरती जाकर ग्रामीणों को लाभ से वंचित रखने आदि की जानकारी संज्ञान में आने पर जिला सीईओ शिशिर गेमावत ने श्रीमती यादव को सेवा समाप्ति का शो काज नोटिस जारी किए जाने के निर्देश दिए।

*सेक्टर सुपरवाइजर को नोटिस*

प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के अंतर्गत अधूरे आवासों को पूर्ण नहीं कराने एवं वांछित प्रगति समाधान कारक नहीं पाए जाने और के कारण सेक्टर सुपरवाइजर आरके चक्रवर्ती, आरपी मार्को, उमेश हरदेनिया दीपक तिवारी को शोकाज़ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। ग्राम पंचायत घाना में दो माह में मात्र दस मानव दिवस सृजित करने पर उपयंत्री दीपक तिवारी पर अप्रसन्नता व्यक्त करते हुए शो कॉज नोटिस इशू करने के निर्देश दिए।

*सराहना कर बजवाई तालियां*

परसेल ग्राम पंचायत के सचिव रोजगार सहायक द्वारा मनरेगा योजना के अंतर्गत आधार बेस्ड पेमेंट कार्य संतुष्टि जनक पाए जाने पर सराहना करते हुई पीठ थपथपाई और प्रोत्साहन हेतु तालियां बजाई। और दूसरों को भी प्रेरित होते हुए लक्ष्य पूर्ति के निर्देश दिए।

*अनुपस्थित सचिव और रोजगार सहायकों के एक दिन की मानदेय और पारिश्रमिक की कटौती के निर्देश*

समीक्षा बैठक में बिना किसी पूर्व सूचना के अनुपस्थित रहने वाले ग्राम पंचायतों के सचिव और रोजगार सहायकों के एक दिन की वेतन कटौती करते हुए अवैतनिक किए जाने के निर्देश सीईओ श्री गेमावत ने सीईओ जनपद को दिए।

*सीईओ ने सेक्टर और ग्राम पंचायत वार देर शाम तक की समीक्षा*

सीईओ श्री गेमावत ने मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास, एनआरएलएम, करारोपण , स्वच्छ भारत मिशन अन्य योजनाओं के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में निर्माणाधीन, प्रगतिरत पूर्ण एवं अपूर्ण कार्यों की विस्तार से समीक्षा की। आधार सीडिंग, आधार बेस्ड पेमेंट, मानव दिवसों का सृजन,श्रमिक नियोजन में वृद्धि, सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का संतुष्टि पूर्वक निराकरण, मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान फेस टू के अंतर्गत प्राप्त आवेदन पत्रों का परीक्षण कर विधि अनुरूप निराकरण किए जाने के निर्देश सचिव रोजगार सहायकों एवं जनपद स्तरीय अधिकारी कर्मचारियों को दिए। समीक्षा करते हुए सीईओ ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में कोई भी पात्र हितग्राही लाभ से वंचित न रहे। ऐसे एक एक हितग्राही को चिन्हांकित करते हुए पात्रता अनुसार लाभान्वित कराया जाए।
समीक्षा बैठक में जनपद पंचायत के सीईओ विनोद पांडे सहायक यंत्री इकबाल खान एवं विभिन्न योजनाओं के जिला पंचायत के शाखा प्रभारी मौजूद रहे।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post

कलेक्टर श्री प्रसाद के निर्देश पर आरंभ हुए पोल्ट्री शेड निर्माण के कार्य सीईओ श्री गेमावत के पत्र पर हुई त्वरित कार्यवाही

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d