रिपोर्टर सीमा कैथवास
नर्मदापुरम। पश्चिम-मध्य रेलवे के भोपाल मंडल के अंतर्गत धर्मकुंडी रेलवे स्टेशन के पास की टीआरडी विभाग से बैटरी चोरी करने वाले आरोपियों को RPF ने गिरफ्तार किया। एक महिला-पुरुष की जोड़ी ने मिलकर 2 बैटरी चोरी की थी। जिसे ग्राम अकाव्लिया थाना भेरूंदा में एक कबाड़ी को बेच दिया था। RPF और क्राइम ब्रांच की स्पेशल टीम ने तीनो को गिरफ्तार कर शुक्रवार 19 मई को कोर्ट पेश किया। अपराध में शामिल 2 आरोपियों को जेल भेज दिया गया।
जानकारी के मुताबिक 9 मई को धर्मकुंडी रेलवे-स्टेशन के पास टीआरडी विभाग की दो नग बैटरी चोरी हो गई थी। चोरी के मामले में रेसुब आउट पोस्ट बानापुरा पर अपराध रेलवे एक्ट की धारा 3 ए, आरपीयूपी एक्ट 145,147 तहत केस दर्ज हुआ। मामले की जांच आरपीएफ ने शुरू की। रेल सुरक्षा बल पोस्ट इटारसी के उप निरीक्षक धर्मेंद्र, उपनिरीक्षक पिंकी झारिया, आरक्षक सविता नंदन पवार आरक्षक पूरनलाल अपराध खुफिया शाखा भोपाल के प्रधान आरक्षक सूरज सिंह तोमर व आरक्षक चंद्रमोहन यादव ने संयुक्त प्रयास के दौरान कई जगह जांच पड़ताल की। 17 मई को मामले में एक युवक किरण कुमार पिता जय सिंह निवासी अब्दुल्लागंज व एक महिला सुनेरी पिता भानु सिंह निवासी ग्राम नाशीपुर जिला रायसेन को पकड़ा गया। पूछताछ में दोनों ने बैटरी चोरी करना स्वीकार किया। बैटरी को कबाड़ी का काम करने वाले रिसीवर जोगेश जाटव पिता बलराम जाटव निवासी ग्राम अकाव्लिया थाना भेरूंदा को बेचना बताया। जोगेश जाटव के कब्जे से चोरी गई 2 नग बैटरी कीमत जब्त की गई। मामले में उपयोग की बाइक को भी जब्त किया गया। मामले की जांच उप निरीक्षक धर्मेंद्र रेसुब आउट पोस्ट बनापुरा के द्वारा जारी है। गिरफ्तार किए गए आरोपी किरण कुमार व महिला आरोपी सुनेरी को रेलवे न्यायालय के समक्ष पेश करने पर न्यायालय द्वारा उक्त दोनों आरोपियों की न्यायिक हिरासत में केंद्रीय जेल भोपाल भेजा गया।
