• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Thursday, June 25, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

मुख्यमंत्री झूठी घोषणाएं सात सालों में उमरियापान को नहीं मिल पाया  नगर परिषद का दर्जा

by Manish Gautam Chiefeditor
May 12, 2023
in कटनी
0
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

रिपोर्टर राजेंद्र कुमार चौरसिया ढीमरखेड़ा कटनी

नगर परिषद बनाने कलेक्टर ने शासन स्तर पर भेजा प्रस्ताव,2016 में शहडोल लोकसभा उपचुनाव के दौरान सीएम ने की थी घोषणा,कार्रवाई न होने पर मंत्री विधायक और नेताओं ने अनेकों बार किया पत्राचार, नगर परिषद बनने से शहर जैसी मिलेगी सुविधाएं

उमरियापान:- मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की घोषणा के बाद सात वर्षों में उमरियापान को नगर परिषद का दर्जा नही मिल पाया।कटनी जिले की सबसे बड़ी ग्राम पंचायत उमरियापान को नगर परिषद बनाने में आवश्यक मापदंडों का अड़ंगा रहा। नगर परिषद के अभाव में यहाँ कुछ विकास नहीं हो पा रहा है। इस वर्ष के अंत में विधानसभा चुनाव होना है।मुख्यमंत्री की घोषणा पर उमरियापान को नगर परिषद बनाने प्रशासन ने सरकार के फार्मूले पर पुनः कार्रवाई शुरू किया है।कलेक्टर अवि प्रसाद ने आयुक्त नगरीय प्रशासन एवं विकास भोपाल को नगर परिषद बनाने प्रस्ताव भेजा है।

नगर परिषद बनाने शासन को भेजा प्रस्ताव:- मुख्यमंत्री शिवराज सिंह की घोषणा को पूरा करने कलेक्टर अवि प्रसाद ने ग्राम पंचायत उमरियापान को नगर परिषद बनाने का प्रस्ताव आयुक्त नगरीय प्रशासन एवं विकास भोपाल को भेजा है।कलेक्टर ने शासन स्तर पर भेजे प्रस्ताव में बताया कि उमरियापान को नगर परिषद बनाने के लिए समीपी ग्राम पंचायत पचपेढी, बम्हनी और बरौंदा तीनों ग्राम पंचायतों की सहमति है।उमरियापान सहित तीनों ग्राम पंचायतों के अंतर्गत 13 गांव शामिल है।जिनकी कुल जनसंख्या 20 हजार से अधिक है।शासन को भेजे गए विस्तृत प्रतिवेदन में कलेक्टर ने नगर परिषद गठन से संबंधित आवश्यक जानकारी के अलावा उमरियापान ग्राम पंचायत की राजस्व आय,संपत्ति कर,वार्षिक भाड़ा, जल प्रदाय,बाजार आमदनी,भवन की उपलब्धता, सड़कों, नालियों सहित विद्युत आपूर्ति सहित अन्य बिंदुओं से सम्बंधित जानकारी विवरण सहित भेजा है।

उपचुनाव के दौरान सीएम ने की थी घोषणा:- शहडोल संसदीय क्षेत्र लोकसभा उपचुनाव के दौरान 15 अक्टूबर 2016 को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भाजपा प्रत्याशी ज्ञान सिंह के पक्ष में प्रचार करने उमरियापान आये थे।उमरियापान के अँधेली बाग खेल मैदान में जनसभा को संबोधित करते हुए तत्कालीन विधायक मोती कश्यप की मांग पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने उमरियापान के चहुमुखी विकास के लिए नगर परिषद बनाने की घोषणा की थी।सीएम की घोषणा के बाद कार्रवाई न होने पर भाजपा-कांग्रेस सरकार के कई नेता,विधायक और मंत्रियों ने समय समय पर सीएम को अनेकों बार पत्राचार किया।विधानसभा में भी बड़वारा विधायक विजयराघवेंद्र सिंह ने मुद्दा भी उठाया। प्रशासनिक अधिकारियों ने उमरियापान को नगर परिषद बनाने की कार्रवाई शुरू जरूर किया।लेकिन आवश्यक मापदंडों के पूरा नहीं होने पर उमरियापान को नगर परिषद का दर्जा नहीं मिल पाया है।

शहरों जैसी मिलेंगी सुविधाएं:- उमरियापान के नगर परिषद के अस्तित्व में आने से नगर परिषद क्षेत्र के लोंगो को पक्की सड़क, बेहतर स्वास्थ्य सुविधा,फायर ब्रिगेड वाहन,पार्क,ड्रेनेज सिस्टम जैसी सुविधाएं मिल पाएंगी। प्रापर्टी के सर्किल रेट में वृद्धि होगी, जिससे ऋण लेने की क्रेडिट लिमिट बढ़ेगी। जनसंख्या के आधार पर केंद्र से मिलने वाली अनुदान राशि में वृद्धि होगी। शहरी आजीविका मिशन योजना लागू हो पाएगी।नगर परिषद बनने से लोग शुद्ध पेयजल, हाई मास्ट स्ट्रीट लाईट, सड़क व नालियों के समुचित व्यवस्था और बेहतर सफाई व्यवस्था,सुव्यवस्थित बस स्टैंड सहित शहर जैसे वातावरण में रहने की अन्य सुविधाएं मिलेगी।अभी ये सभी सुविधाओं से क्षेत्र के लोग वंचित है।

रिपोर्टर राजेंद्र कुमार चौरसिया ढीमरखेड़ा कटनी

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post

अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ प्रवीण तोगड़िया का सेमरी हरचंद में हुआ भव्य स्वागत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d