कुंडम/सिहोरा
‘नारी सम्मान योजना’ को जिला पंचायत सदस्य सुश्री एकता ठाकुर ने ब्लॉक अध्यक्ष भवानी साहू जी के साथ अपने जिला पंचायत छेत्र मे शुरुवात कर महिलाओं से आवेदन पत्र भरवाए व कमलनाथ जी को धन्यवाद दिया की उन्होंने महिलाओं के सम्मान व शशक्तिकरण के लिए इस तरह की योजना की शुरुआत कि व् सरकार बनने पर पूरा करने का वचन दिया है। अमित साहू, सचिन झारिया, समेत छेत्र की समस्त सम्मानित जनता व महिला शक्ति उपस्थित रही। लगभग 200 महिलाओं ने नारी सम्मान योजना के फॉर्म भरे. कांग्रेस की नारी सम्मान योजना में पात्र महिला को पंद्रह सौ रूपये प्रति महीना और ₹500 में एक गैस सिलेंडर प्राप्त होगा. उपस्थित जन समुदाय ने ऐसी योजनाओं का स्वागत किया और खुशी-खुशी फॉर्म भरे उपस्थित जनसमूह ने एकता ठाकुर एवं उनकी टीम को धन्यवाद दिया.
