• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Sunday, June 21, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश विदिशा

कृषि उपज मंडी परिसर में बने इलेक्ट्रॉनिक तोल कांटे आ रही है गड़बड़ी है व्यापारियों ने की शिकायत

by Manish Gautam Chiefeditor
May 11, 2023
in विदिशा
0
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

गंज बासौदा से मुकेश चतुर्वेदी
गंज बासौदा कंजना की पठार स्थित कृषि उपज मंडी परिसर में बने इलेक्ट्रीक तोल कांटे में इस समय गड़बड़ी आ रही है। व्यापारियों की उपज से भरा ट्रक जब तोल कांटे पर पहुंचता है तो उसके वजन में लगातार फर्क पाया जा रहा है। गुरुवार को भी एक व्यापारी के अनाज से भरे ट्रक का वजन जब कांटे पर कराया गया तो उसमें करीब 95 किलो का अंतर मिला जिसके बाद व्यापारी एकत्रित हो गए और उन्होंने इसकी सूचना मंडी सचिव को दी। मंडी सचिव ने भी मौके पर पहुंच कर दो दो बार ट्रक का वजन कराया जिसमें लगातार वजन में अंतर मिला। इसलिए मंडी सचिव ने पंचनामा तैयार कर उक्त तोल कांटे को फिलहाल सील कर दिया है। और उसकी जांच कराने की बात कही है।

मालूम हो की इस समय रबी का सीजन चल रहा है इस वजह से कृषि उपज मंडी में किसानों की उपज की बंपर आवक रही। सीजन के तहत क्षेत्र के किसान बड़ी संख्या में मंडी में उपज लेकर पहुंच रहे हैं। किसानों से उपज खरीद कर अनाज व्यापारी भी माल को दूसरे शहरों में भेज रहे हैं। माल से भरे ट्रक को रवाना करने से पहले अनाज व्यापारी मंडी परिसर में बने विश्वनाथ धर्म कांटे से ट्रक का वजन कराते हैं। लेकिन इस तोल कांटे पर जब ट्रक का वजन कराया जाता है तो उसमें ट्रक में भरी उपज के वजन में करीब एक कुंटल से लेकर डेढ़ कुंटल तक का फर्क आ जाता है। इसकी शिकायत अनाज व्यापारियों ने पहले ही मंडी समिति से की थी। गुरुवार को भी एक ट्रक और कांटे पर वजन के लिए गया। वजन करने के बाद ट्रक के वजन में करीब 95 किलो का अंतर पाया गया। उसके बाद अनाज व्यापारियों ने इसकी शिकायत मंडी के सचिव ओमप्रकाश ईमने को दी। सूचना मिलने पर मंडी सचिव धर्म कांटे पर पहुंचे और उन्होंने भी बारीकी से जांच की तब उन्होंने पाया कि वजन कराने में अंतर आ रहा है। इस वजह से पंचनामा तैयार कर उक्त कांटे को सील कर दिया गया है।

https://www.mpnewscast.com/wp-content/uploads/2023/05/VID-20230511-WA0065.mp4
https://www.mpnewscast.com/wp-content/uploads/2023/05/VID-20230511-WA0063.mp4
https://www.mpnewscast.com/wp-content/uploads/2023/05/VID-20230511-WA0064.mp4
https://www.mpnewscast.com/wp-content/uploads/2023/05/VID-20230511-WA0062.mp4

अनाज व्यापारी लगातार कर रहे शिकायत

अनाज तिहलन व्यापार संघ के अध्यक्ष संजय अरोरा ने बताया कि कुछ दिनों पहले मंडी का निरीक्षण करने के लिए एसडीएम विजय राय आए हुए थे। उस समय में हम व्यापारियों ने पहले भी तोल कांटे की गड़बड़ी की शिकायत की थी। उस समय भी उन्होंने जांच करने की बात कही थी। वहीं सावन अग्रवाल का कहना है कि हम व्यापारियों की मांग है कि इस समय मंडी में दो तो कांटे लगे हुए हैं। लेकिन मंडी में आवक अधिक हो रही है। इसलिए हम व्यापारियों ने मांग की है कि मंडी में तीन अन्य तोल कांटे लगाए जाए। जिससे की व्यापारियों को कोई परेशानी न हो।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post

251कुडीय महायज्ञ बाल्मीकि कथा के लिए निकाली विशाल कलश यात्रा कलश यात्रा का फूल बसाकर ग्रामीणों ने किया स्वागत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d