• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Saturday, June 20, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश नरसिहपुर

जिले के 95 स्व- सहायता समूहों को 7 करोड़ रूपये के ऋण वितरित प्रदेश के 1180 स्व- सहायता समूहों को वितरित किये 74 करोड़ रूपये स्व- सहायता समूह क्रेडिट आऊटरीच कार्यक्रम का हुआ आयोजन

by Manish Gautam Chiefeditor
May 10, 2023
in नरसिहपुर
0
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

प्रदेशव्यापी स्व- सहायता समूह क्रेडिट आऊटरीच कार्यक्रम का आयोजन कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के अंचलिक प्रमुख श्री तरसेम सिंह जीरा की मौजूदगी में शासकीय पीजी कॉलेज नरसिंहपुर में किया गया। इस प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम में प्रदेश के 1180 महिला स्व- सहायता समूहों को 74 करोड़ रूपये वितरित किये गये। इसमें सागर क्षेत्र के 117 स्व- सहायता समूहों को 11 करोड़ 28 लाख रूपये और जिले के 95 स्व- सहायता समूहों को 7 करोड़ रूपये की राशि वितरित की गई। कार्यक्रम का आयोजन सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया और मप्र राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। इसमें स्व- सहायता समूहों को बैंक शाखाओं द्वारा बैंक लिं‍केज ऋण स्वीकृत कर वि‍तरित किया गया।

कार्यक्रम में कलेक्टर सुश्री बाफना ने जिले के स्व- सहायता समूहों द्वारा संचलित विभिन्न गतिविधियों और इसमें समूह की महिलाओं की पारदर्शी भूमिका की सराहना की।

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के अंचलिक प्रमुख श्री तरसेम सिंह जीरा ने स्व- सहायता समूहों द्वारा किये जा रहे कार्यों की प्रशंसा की। उन्होंने समूह की महिलाओं को व्यापक स्तर पर विभिन्न लघु उद्यमों से जुड़कर कार्य करने और सफल उद्यमी बनने के लिये प्रेरित किया।

सेंट्रल बैंक के क्षेत्रीय प्रमुख सागर श्री एनके सिंह ने कार्यक्रम के उद्देश्यों के बारे में विस्तार से बताया। जिला परियोजना प्रबंधक आजीविका मिशन श्री ज्वाला करोसिया ने जिले में आजीविका मिशन के अंतर्गत संचलित विभिन्न गतिविधियों और समूह के कार्यों से अवगत कराया। कार्यक्रम स्थल पर महिला स्व- सहायता समूहों द्वारा तैयार सामग्री के स्टॉल लगाये गये। कलेक्टर एवं अन्य अतिथियों ने स्व- सहायता समूहों के उत्पादों का अवलोकन किया और जानकारी ली।

कार्यक्रम में अग्रणी जिला प्रबंधक श्री जयदेव विश्वास ने आभार प्रदर्शन किया। इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत सुश्री सुनीता खण्डायत, सेंट्रल बैंक के क्षेत्रीय कार्यालयों के प्रमुख, शाखा प्रबंधक, बड़ी संख्या में स्व- सहायता समूह की महिलायें मौजूद थी।

Jansampark Madhya Pradesh CM Madhya Pradesh Panchayat, Rural Development and Social Welfare Department of Madhya Pradesh General Administration Department, MP

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post

छिंदवाड़ा जिले में सीएम जन सेवा अभियान 2.0 प्रारंभ कलेक्टर श्रीमती पटले ने अनुभाग जुन्नारदेव के अंतर्गत आयोजित सीएम जन सेवा शिविरों का लिया जायजा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और कचरा प्रसंस्करण केंद्र जुन्नारदेव का भी किया औचक निरीक्षण

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d