कटनी 10 मई 2023- नगरपालिक निगम कटनी का विशेष सम्मिलन 10 मई 2023 को अपरान्ह 03ः00 बजे से नगरपालिक निगम सभाकक्ष में निगमाध्यक्ष श्री मनीष पाठक की अध्यक्षता एवं श्रीमती प्रीति संजीव सूरी महापौर की उपस्थित में संपन्न हुआ ।
आज की बैठक में वरिष्ठ पार्षद श्री मिथलेश जैन द्वारा नियम 17 के अंतर्गत लगाये गये प्रश्न पर उत्तर दिया गया ततपष्चात् निगम का वित्तीय वर्ष 2022-23 का पुनरीक्षित एवं एवं वर्ष 2023-24 का प्रस्तावित बजट माननीय महापौर द्वारा परिषद के समक्ष प्रस्तुत करते हुये बजट प्रतिवेदन का वाचन किया गया ।
महापौर द्वारा सदन को संबोधित करते हुए कहा गया कि माननीय अध्यक्ष महोदय सर्वप्रथम मैं कटनी के इस नगर विकास के मंदिर को सादर वंदन करती हूँ । कटनी शहर के विकास में चार चॉद लगाने के लिए जिस प्रकार हमारी केन्द्र एवं राज्य सरकार निरंतर कई योजनाओं के अन्तर्गत शहरी विकास में तेज गति प्रदान की जा रही है वह अपने आप में ऐतिहासिक है हमारी केन्द्र एवं राज्य सरकार की कार्यप्रणाली से सदैव हमारे नगर के हित में सार्थक सिद्व होती आयी है।
महापौर द्वारा प्रस्तुत वित्तीय वर्ष 2022-23 का पुनरीक्षित एवं वर्ष 2023-24 का प्रस्तावित बजट को चार भागों में विभक्त किया गया है। जिसमें राजस्व आय-10464.44 लाख, राजस्व व्यय-10464.26 लाख, पूंजीगत प्राप्तियां-54880.32 लाख, पूंजीगत व्यय-54876.32 लाख इस प्रकार 4.18 लाख का लाभ बजट पेश किया गया।
बजट पर चर्चा के दौरान सर्वश्री मिथलेश जैन ,मौसूफ अहमद बिट्टू ,सुरेन्द्र गुप्ता, श्रीमती शकुंतला सोनी, शशिकांत तिवारी,अवकाश जायसवाल,सुभाष शिब्बू साहू,श्रीमती राजकुमारी जैन,अजरा शाहीन,वंदना यादव,जयनारायण निषाद,राजेश भास्कर द्वारा सुझाव दिये गये ।
उक्त बजट में विभिन्न विकास कार्यो का समोवश किया गया है । चर्चा के दौरान निगमाध्यक्ष की अनुशसा पर 250 लाख एवं पार्षद निधि में 20 लाख का प्रावधान किये जाने की मांग किये जाने पर ध्वनिमत से स्वीकृत किया गया तत्पश्चात अन्य विकास कार्यो की राशि में आवश्यक संशोधन के साथ बजट सर्वसम्मति से अंगिकार करते हुए स्वीकृत किया गया ।
