आदर्श स्थल चयन कर प्राक्कलन तैयार कर प्रस्तुत करने दिए अधिकारियों को निर्देश*
कटनी- (9 मई) बारिश के पानी को सहेजने और स्थिरीकरण हेतु आदर्श स्थल का चयन अत्यंत सावधानी पूर्वक करें ताकि जल संचय,जल भराव और जल संरक्षण को बढ़ावा मिले। इस आशय के निर्देश जिला पंचायत के सीईओ शिशिर गेमावत ने सोमवार को विकासखंड बहोरीबंद के मसंधा एवं मोहनिया राम ग्रामों में मनरेगा योजना के अंतर्गत नवीन तालाब निर्माण हेतु चयनित स्थल का निरीक्षण कर जायजा लेते हुए अधिकारियों को दिए। नवीन तालाब निर्माण कार्य हेतु सीईओ श्री गेमावत ने तकनीकी अधिकारियों को शीघ्र प्राक्कलन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने ग्राम पंचायतों में विभिन्न योजनाओं के तहत प्रगतिरत निर्माण कार्यों के संबंध में जानकारी ली तथा अधिकारियों को अपूर्ण कार्यों को नियत समय सीमा में गुणवत्ता के साथ पूर्ण कराने के निर्देश अधिकारियों को दिए। इस दौरान निरीक्षण के दौरान आरईएस के कार्यपालन यंत्री गौरीशंकर खटीक एवं अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
