कटनी (4 मई) – कलेक्टर महोदय जिला कटनी के निर्देशानुसार अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) कटनी के नेतृत्व में राजस्व, खाद्य, डच्ॅस्ब् के सहायक गुणवत्ता निरीक्षक एवं छठभ्ब् के गुणवत्ता निरीक्षकों के द्वारा अन्नपूर्णा वेयरहाउस चाका बायपास कटनी एंव शुभकामना वेयरहाउस लमतरा कटनी की जांच की गई।
गोदामों में म.प्र.स्टेट सिविल सप्लाईज कार्पाे. कटनी द्वारा भण्डारित चावल में प्रथम दृष्टया टूटे हुये चावल का प्रतिशत अधिक होने, चावल डैमेज होने, चावल में फोर्टीफाइड चावल के दाने नहीं होने की स्थिति पाये जाने पर दोनों गोदामों में भण्डारित चावल का गुणवत्ता निरीक्षकों के माध्यम से पृथक-पृथक स्टैकों के कुल 78 सेम्पल लिये गये हैं, जिनका गुणवत्ता परीक्षण कराया जा रहा है।
