• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Monday, March 9, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश रायसेन

महिला के साथ गलत काम (बलात्कार) करने वाले आरोपीगणों को 20-20 वर्ष के सश्रम कारावास की सजा एवं 90000 रूपये अर्थदण्ड

by Manish Gautam Chiefeditor
April 27, 2023
in रायसेन
0
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

रिपोर्टर मुकेश चतुरवेदी

मान. न्यायालय श्रीमान प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश, रायसेन श्रीमान सचिन जैन द्वारा निर्णय पारित कर अपराध क्रमांक 48/2019, विशेष सत्र प्रकरण क्रमांक 135/2019 में आरोपीगण 1. भूरा खॉं आ. अजीज खॉं, आयु 28 वर्ष, निवासी सुनारी रोड थाना सलामतपुर‍ जिला रायसेन 2. जगदीश अहिरवार आ. लालाराम अहिरवार, आयु 26 वर्ष, निवासी ग्राम ऊघर थाना गंजबासौदा जिला विदिशा को दोषी पाते हुये धारा 365 भादसं. में तीन-तीन वर्ष का सश्रम कारावास, धारा 376(डी) भादसं. में बीस-बीस वर्ष का सश्रम कारावास एवं कुल 90000 रूपये अर्थदंड से दण्डित किया।

उक्तम प्रकरण गंभीर प्रकृति का होकर शासन द्वारा निर्धारित चिन्हित एवं सनसनीखेज प्रकरण की श्रेणी का रहा है।

इस प्रकरण में शासन की ओर से पैरवी श्री अनिल कुमार मिश्रा, जिला लोक अभियोजन अधिकारी एवं श्री लखन सिंह ठाकुर, अपर लोक अभियोजक द्वारा की गई।

घटना का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि, दिनांक 08.04.19 को अभियोक्त्री ने अपनी मां के साथ थाना अयोध्या नगर भोपाल आकर इस आशय की रिपोर्ट की कि वह बीकॉम सेकेण्ड ईयर में पढ़ती है, दिनांक 07.04.19 को अपने घर से आटो में बैठकर आनंद नगर तक गई थी वहां से अपने दोस्त के साथ उसकी मोटरसाईकिल क्रमांक एम पी 04 एम यू 0199 में बैठकर 11 बजे करीब महादेव पानी घूमने गई थी वहां पर घूमते समय दो लड़के हमें दिखे, जो हम लोगों को पीछा कर फॉलो कर रहे थे। महादेव पानी से घूमफिर कर थोड़ी देर बाद जब हम मोटरसाईकिल से वापस घर के लिये आ रहे थे तब वहीं दोनों लड़के काले रंग की मोटरसाईकिल क्रमांक एम पी 04 एम एल 6276 से हमारा पीछा करते हुये सेहतगंज से थोड़ा पहले जंगल में हम लोगों को रोक लिया और हम लोगों को धमकाने लगे, बोले की तुम लोगों की हमने वीडियो बना ली है और उसमें से भूरे रंग वाला लड़का जो मोटरसाईकिल चला रहा था मेरे दोस्तल से बोला कि तू यहां से भाग जा नहीं तो तुझे जान से खत्म कर देंगे, तो मेरा दोस्त डर गया। वह लोग अपने आपको पुलिस वाले बता रहे थे धमकी एवं पुलिस के डर से अभियोक्त्री का दोस्त अपनी मोटरसाईकिल लेकर भोपाल तरफ चला गया। उसके बाद दोनों लड़के बोले तुम पुलिस थाने चलो नहीं तो तुम्हारे घर चलकर वीडियो दिखा देंगे, घर के नाम से मैं डर गयी फिर उन दोनों लड़कों के साथ भय से थाने के लिए करीब 14:0 बजे साथ बैठ गई। दोनों लड़के मोटरसाईकिल में बीच में बैठाकर वापस महादेव पानी के घने जंगल में ले गये और वहां पर दोनों लड़को ने मेरे साथ गंदी हरकत की, मैंने उन्हेे मना किया तो दोनों ने मेरे साथ हाथ मुक्कों से मारपीट की और बारी-बारी से दोनों ने जबरदस्ती मेरे साथ गलत काम (बलात्कार) किया और मेरा वीडियो भी बना लिया, और बोले कि जब भी वह फोन करें तो आ जाना यदि पुलिस या किसी को कुछ बताया तो जान से खत्म कर देगें। फिर दोनों लड़के रत्नागिरी मंदिर के पास मुझे दोपहर करीब 16:00 बजे उतार दिये। अभियोक्त्री ने मोटरसाईकिल की चाबी निकाल ली तो भी वे मोटरसा‍ईकिल स्टार्ट कर वहां से भाग गये। फिर अभियोक्त्री ऑटो से अपनी दोस्तच के घर आई और उसकी दोस्तं से चोटों की ड्रेसिंग की, फिर वह घर आई। डर के कारण किसी को कुछ नहीं बताया दूसरे दिन हिम्मत करके अपनी मां को घटना की पूरी बात बताई उसके बाद मां के साथ थाने जाकर रिपोर्ट लेखबद्ध कराई।
प्रकरण की विवेचना के दौरान अभियुक्तगण को गिरफ्तार कर पूछताछ की गई। आवश्यक अनुसंधान उपरांत अभियोग पत्र माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। जिस पर आज दिनांक 27.04.2023 को माननीय न्यायालय द्वारा आरोपीगणों को धारा 376(डी) भादसं. में 20 वर्ष के सश्रम कारावास की सजा एवं कुल 90000 रू अर्थदण्ड से दंडित किया गया।

श्रीमती शारदा शाक्य
मीडिया प्रभारी
जिला रायसेन म0प्र0

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading...
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post

भाजपा के साथ पार्षदों ने मोर्चा खोला, इस्तीफा देने की पेशकश की भाजपा के शीर्ष नेतृत्व की अनदेखी के चलते

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d