रिपोर्टर सीमा कैथवास
सिवनी मालवा। सिवनी मालवा निवासी आशुतोष रघुवंशी को भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट का सिवनी मालवा नगर अध्यक्ष नियुक्त किया गया । नियुक्ति जिला अध्यक्ष एवं वरिष्ठ समाजसेविका नीरजा फौजदार, वरिष्ठ समाजसेवक सत्येंद्र फौजदार की अनुशंसा पर राष्ट्रीय एवं प्रदेश मुख्यालय द्वारा दिन बुधवार को की गई। आशुतोष रघुवंशी ने कहा कि इस महत्वपूर्ण दायित्व निवारण में पूर्ण निष्ठा से करूंगा ट्रस्ट नीति आयोग (भारत सरकार के उपक्रम) से लिंक है। निश्चित ही समाज सेवा कार्यों के लिए नगर स्तर पर बेहद जल्द टीम गठित कर कार्य करूंगा। मानवाधिकारों की रक्षा हेतु एवं भ्रष्टाचार, कन्या
भूर्ण हत्या, जल संरक्षण, ग्लोबल वार्मिंग, जन कल्याणकारी योजना आदि के निवारण के लिए जन अभियान चलाकर आम जनता की निस्वार्थ भाव से सेवा करने के लिए हर संभव प्रयास करूंगा। आशुतोष रघुवंशी ने बताया कि नियुक्ति का प्रतिलिपि अनुविभागीय अधिकारी सिवनी मालवा, थाना सिवनी मालवा, राष्ट्रीय कार्यकारिणी, प्रदेश कार्यकारिणी, एवं नर्मदापुरम संभाग, जिला कार्यकारिणी, व प्रेस क्लब सिवनी मालवा को प्रेरित की गई। उन्होंने अपनी नियुक्ति पर भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट की जिला अध्यक्ष एवं वरिष्ठ समाजसेवीका नीरजा फौजदार, एवं वरिष्ठ जनों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए सभी का ह्रदय से आभार माना ।
