• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Monday, March 9, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश छिन्दवाडा

कलेक्टर, अपर कलेक्टर (विकास) और राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के मध्य कार्य विभाजन आदेश जारी

by Manish Gautam Chiefeditor
April 22, 2023
in छिन्दवाडा
0
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्रीमती शीतला पटले द्वारा पूर्व में जारी कार्य विभाजन आदेश को निरस्त करते हुये जिले में पदस्थ कलेक्टर, अपर कलेक्टर (विकास) और राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के मध्य शासकीय कार्यो के सुचारू संचालन के लिये प्रशासकीय दृष्टि से कार्य विभाजन आदेश जारी किया गया है। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है और आगामी आदेश तक प्रभावशील रहेगा।
कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्रीमती पटले द्वारा जारी कार्य विभाजन आदेश के अनुसार कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्रीमती पटले के पास दांडिक के अंतर्गत जिला दंडाधिकारी और राजस्व के अंतर्गत कलेक्टर के साथ ही अन्य विभिन्न दांडिक व अन्य कार्यो का प्रभार रहेगा। अपर कलेक्टर (विकास) श्री पार्थ जैसवाल को मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत और विभिन्न शाखाओं के साथ ही अन्य कार्यो का प्रभार सौंपा गया है। अतिरिक्त कलेक्टर श्री ओमप्रकाश सनोडिया के पास दांडिक के अंतर्गत अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी, राजस्व के अंतर्गत अपर कलेक्टर और विभिन्न शाखाओं के साथ ही कलेक्टर द्वारा प्रत्यायोजित अधिकार का प्रभार रहेगा। इसी प्रकार संयुक्त कलेक्टर श्रीमती ज्योति ठाकुर को कार्यपालिक दंडाधिकारी, अन्य शाखाओं व कलेक्टर द्वारा प्रत्यायोजित अधिकार व प्रभारी डिप्टी कलेक्टर श्री सुधीर कुमार जैन को कार्यपालिक दंडाधिकारी, अन्य शाखाओं व कलेक्टर द्वारा प्रत्यायोजित अधिकार और प्रभारी डिप्टी कलेक्टर श्री रमेश कुमार मेहरा को कार्यपालिक दंडाधिकारी, अन्य शाखाओं व कलेक्टर द्वारा प्रत्यायोजित अधिकार तथा संयुक्त कलेक्टर श्री अतुल सिंह को दांडिक में अनुविभागीय दंडाधिकारी उपखंड छिन्दवाड़ा व नगर दंडाधिकारी छिन्दवाड़ा, राजस्व में उपखंड छिन्दवाड़ा, नजूल अधिकारी नगर छिन्दवाड़ा के कार्य व अन्य कार्य और जिला कार्यालय की विभिन्न शाखाओं का कार्य सौंपा गया है।
कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्रीमती पटले द्वारा जारी कार्य विभाजन आदेश के अनुसार भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी श्री श्रेयान्स कुमट को दांडिक में अनुविभागीय दंडाधिकारी उपखंड सौंसर, राजस्व में उपखंड सौंसर के कार्य व अन्य कार्य, डिप्टी कलेक्टर श्री श्री मनोज प्रजापति को दांडिक में अनुविभागीय दंडाधिकारी उपखंड जुन्नारदेव, राजस्व में उपखंड जुन्नारदेव के कार्य व अन्य कार्य, प्रभारी डिप्टी कलेक्टर श्री प्रभात मिश्रा को अतिरिक्त प्रभार में दांडिक में अनुविभागीय दंडाधिकारी उपखंड चौरई, राजस्व में उपखंड चौरई के कार्य व अन्य कार्य, संयुक्त कलेक्टर श्री आर.आर.पांडे को दांडिक में अनुविभागीय दंडाधिकारी उपखंड पांढुर्णा, राजस्व में उपखंड पांढुर्णा के कार्य व अन्य कार्य, डिप्टी कलेक्टर श्री पुष्पेन्द्र निगम को दांडिक में अनुविभागीय दंडाधिकारी उपखंड परासिया, राजस्व में उपखंड परासिया के कार्य व अन्य कार्य तथा सहायक कलेक्टर सुश्री वैशाली जैन को दांडिक में अनुविभागीय दंडाधिकारी उपखंड अमरवाड़ा व अन्य कार्य एवं राजस्व में उपखंड अमरवाड़ा के कार्य व कलेक्टर द्वारा प्रत्यायोजित अधिकार व अन्य कार्य सौंपे गये है। इसी प्रकार अपर कलेक्टर (राजस्व) श्री ओ.पी.सनोडिया व अपर कलेक्टर (विकास) श्री पार्थ जैसवाल, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती ज्योति ठाकुर व संयुक्त कलेक्टर श्री अतुल सिंह, भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी श्री श्रेयान्स कुमट व संयुक्त कलेक्टर श्री आर.आर.पांडे और संयुक्त कलेक्टर सुश्री वैशाली जैन व डिप्टी कलेक्टर श्री मनोज प्रजापति को आपस में एक-दूसरे का लिंक आफीसर बनाया गया है।

 

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading...
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post

देखिए वीडियों बाघिन अपनें बच्चों के साथ धूम रही

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d