संवाददाता-भूनेश्वर केवट
माहिष्मती सर्व ब्राम्हण सभा द्वारा मंडला में भगवान परशुरामजी की भव्य शोभायात्रा रैली निकली गयी। सर्वप्रथम भगवान परशुरामजी की पूजा अर्चना हुई इसके बाद महाराजपुर बजरंग चौराहा से रैली प्रारंभ हुई। वाहन रैली में शुरुआत में बुलेट वाहनधारी कुर्ता, पैजामा, साफा धारण किये विप्रजन रहे, इसके बाद रथ वाहन में भगवान परशुराम जी की झांकी विराजमान रही। पांच जिप्सी में महाराष्ट्रीयन वेषभूषा में जीवंत झाँकिया रहीं, इसके बाद डी.जे. वाहन, नारिशक्तियां दो पहिया वाहन, डी.जे.वाहन, युवक एवं पुरुष वाहन, समस्त चारपहिया वाहन से रैली नेहरू स्मारक होते हुए बिंझिया चौराहा, लालीपुर, चिलमन चौक होते हुए भगवान श्रीराम मंदिर से होते हुए बढ़ चौराहा, उदय चौक से भगवान परशुरामजी मंदिर नावघाट में पूर्ण हुई, जंहा युवाशक्तियां भगवा रंग में नृत्य करते नजर आईं इसके पश्चात भोग प्रसादी वितरण हुआ। रैली को सफल बनाने में रैली संचालन समिति, महिला समिति की मुख्य भूमिका रही । रैली में जिले के सभी विप्रबन्दुओं की उपस्थिति रही।