आगामी त्योहारो और ईद को लेकर थाना परिसर में पीस कमेटी का किया गया आयोजन आगामी त्योहारों और ईद के पर्व को देखते हुए इंदरगढ़ थाना परिसर में थाना प्रभारी पीएन बाजपेई के नेतृत्व में पीस कमेटी का आयोजन किया गया क्षेत्र के सभी प्रतिष्ठित व गणमान्य व्यक्तियों को बुलाकर त्योहारों को शांतिपूर्वक मनाने की अपील की गई और कहा कि आगामी त्योहारों को प्रेम पूर्वक और शांतिपूर्ण ढंग से मनाएं किसी प्रकार की शांति भंग ना होने दें यदि कोई भी अराजक तत्व शांति भंग करता है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी इस मौके पर राकेश द्विवेदी तब्बू त्रिपाठी राकेश सेगर लालू राजपूत ब्रह्मा दीनआशीष यादव नरेश मनोरिया नगर अध्यक्ष व्यापार मंडल इंदरगढ़ सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे
