लगवाई उठक बैठक सरेआम आरोपियों को निकाला जुलूस
गंज बासौदा से मुकेश चतुर्वेदी
बढ़ते अपराध को देखते हुए पुलिस आई एक्शन मोड पर
दिनदहाड़े सपना पेट्रोल पंप मारपीट करने वाले आरोपियों से लगवाई उठक बैठक सरेआम आरोपियों को निकाला जुलूस
पिछले दिनों हत्या और सरेआम मारपीट के मामले में एक की मौत एक हमीदिया मैं लड़ रहा है जिंदगी और मौत के बीच
पुलिस की इस कार्रवाई से अपराधियों में रहेगा खौफ
बढ़ते अपराधों के चलते जहां पुलिस पर अपराधियों में खोफ नहीं दिख रहा था तो वहीं लोगों में पुलिस के प्रति नाराजगी भी देखी जा रही थी क्षेत्र में लगातार हुई चाकूबाजी और धारदार हथियार से मारपीट के मामले बढ़ने लगे थे जिसके चलते अपराधियों पर पुलिस का एक्शन मोड़ पर दिख रह है उधारी को लेकर एक व्यक्ति के साथ मारपीट की घटना को अंजाम देने वाले आरोपियों का सरेआम जुलूस और कान पकडकर उठक बैठक लगवा कर पुलिस एक्शन में नजर आई गंजबासौदा पुलिस विगत दिनों हुई हत्या और हत्या के प्रयास जैसी घटनाओं के बाद सिटी कोतवाली थाना प्रभारी आरोपियों को लेकर घटना स्थल पर पहुंचे थाना प्रभारी..जनता के बीच के बीच पुलिस का भरोसा बने रहे और अपराधियों के बीच पुलिस का खौफ बना रहे इसी को लेकर आज पूरी पुलिस सड़क पर नजर आई…? सिटी कोतवाली पुलिस अपराधियों को लेकर घटनास्थल पहुंची और रेलवे स्टेशन से मुख्य मार्गों पर उनका जुलूस निकाला गया..और कोई भी अपराधी बच नहीं पाएगा! और जुर्म करना पाप है पुलिस हमारी बाप है नारे लगवाए
बता दें कि सपना पेट्रोल पंप के सामने दो हजार रूपए की उधारी को लेकर आरोपी हरनाम सिंह अहिरवार ने राहुल मालवीय के व्यक्ति के साथ लोहे की राड से हमला कर दिया और गंभीर चोट पहुंचाई जिससे राहुल मौके पर ही घायल हो गया आरोपी ने व्यक्ति के घायल होने के बाद भी मारपीट की जिसका वीडियो पूरे शहर में वायरल हुआ वहां से भाग गए वहीं राहुल की गंभीर हालत में शासकीय राजीव गांधी जन चिकित्सालय ले जाया गया जहां प्राथमिक उपचार के लिए युवक को विदिशा के चिकित्सालय में भेजा गया जहां हालत नाजुक देखते हुए हमीदिया अस्पताल भोपाल के लिए रिफर किया गया अभी तक युवक अचेत अवस्था में है
क्षेत्र में आए दिन चाकूबाजी और सरेआम मारपीट जैसी घटनाएं आम हो चुकी हैं अपराधियों के हौसले बुलंद हो रहे हैं इसके चलते पर पुलिस को अब सड़कों पर आना पड़ा जिससे लोगों में अब पुलिस पर विश्वास और आरोपियों पर खोफ दिखाई देगा
