ग्राम जमाड़ा में कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना ने आजीविका यूनिफार्म सिलाई सेंटर, मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के शिविर और राजस्व कैंप का निरीक्षण किया। उन्होंने स्कूली बच्चों की गणवेश की सिलाई करने वाली स्वसहायता समूह की महिलाओं से बात की और कपड़े की गुणवत्ता देखी। उन्होंने कहा कि यदि कपड़े की गुणवत्ता खराब हो, तो उसे वापस कर दें। गणवेश की गुणवत्ता में कोई गड़बड़ी नहीं होना चाहिये। कलेक्टर ने गणवेश सिलाई के कार्य पर संतोष प्रकट किया। यहां 30 स्वसहायता समूह की 314 महिलायें जुड़ी हैं।
सुश्री बाफना ने मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के शिविर में अब तक हुए पंजीयन की जानकारी ली। उन्हें अवगत कराया गया कि 477 पात्र महिलाओं के लक्ष्य में से 293 महिलाओं का पंजीयन हो चुका है। कलेक्टर ने महिलाओं के बैंक खाते से आधार लिंकिंग एवं डीबीटी इनेबल्ड की जानकारी ली। उन्होंने निर्देशित किया कि अपात्र महिलाओं का पंजीयन नहीं किया जाये। अपात्रता का परीक्षण करें।
सुश्री बाफना ने राजस्व चौपाल के अंतर्गत सीमांकन, बटवारा, जाति प्रमाण पत्र, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, विभिन्न राजस्व प्रकरणों के निराकरण के बारे में जानकारी ली। उन्होंने यहां बावड़ी में मनरेगा से साफ- सफाई एवं मरम्मत का कार्य कराने के लिए निर्देशित किया।
Jansampark Madhya Pradesh CM Madhya Pradesh Panchayat, Rural Development and Social Welfare Department of Madhya Pradesh Department Of Women Child Development, Madhya Pradesh
