कटनी (04 अप्रेल ) – कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अवि प्रसाद ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट परिसर स्थित निर्वाचन शाखा के ई.व्ही एम स्ट्रांग रूम का मुआयना किया और वहां की व्यवस्थाओं का औचक निरीक्षण किया।
इस दौरान सुरक्षा की दृष्टि से स्ट्रांग रूम के बाहर लगे सी.सी.टी.व्ही कैमरों की जांच हेतु नियंत्रण कक्ष पहुंचकर फुटेज का भी जायजा लिया। कलेक्टर श्री प्रसाद ने व्यवस्थाएं चाक – चौबंद और दुरूस्त रखनें के निर्देश निर्वाचन पर्यवेक्षक आर.के बड़गैया को दिए। निरीक्षण के दौरान जिला कोषालय अधिकारी शैलेष गुप्ता सहित निर्वाचन शाखा के अधिकारियों कर्मचारियों की उपस्थिति रही।
