कलेक्टर ने प्रचार रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
नरसिंहपुर, 31 मार्च 2023. प्रदेश सरकार की तीन साल की उपलब्धियों और शासन की जन कल्याणकारी योजनाओं के प्रचार- प्रसार के उद्देश्य से कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना ने प्रचार रथ को हरी झंडी दिखाकर कलेक्ट्रेट परिसर से शुक्रवार को रवाना किया। यह प्रचार रथ जिले के सभी विकासखंडों की ग्राम पंचायतो में पहुंचकर एलईडी स्क्रीन के माध्यम से सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं और उपलब्धियों का प्रदर्शन करेगा।
