रिपोर्टर सीमा कैथवास
नर्मदापुरम। साइबर फ्रॉड से ऐसे बचें…..👇👇
1. फेसबुक, इंस्टाग्राम एवं OLX पर किसी भी वस्तु स्कूटी, कार, मोबाइल, आदि के विज्ञापनो पर भरोसा ना करे,
एडवांस पैसा जमा ना करें।
2. अनजान नंबर से आए व्हाट्सएप वीडियो कॉल अटेंड ना करें।
3. अमेजॉन, फ्लिपकार्ट, मीशो, मिंत्रा, जैसी विश्वसनीय कंपनियों के अलावा अनजान कंपनियों पर सामान की बुकिंग ना करें एडवांस पेमेंट जमा ना करें।
4. गूगल से कस्टमर केयर नंबर सर्च ना करें ।
5. किसी भी लोन ऐप से ऑनलाइन लोन ना लेवे ।
6. ऑनलाइन जॉब सावधानी से सर्च करें एडवांस पैसा किसी के कहने पर कभी जमा ना करें ।
7. शासकीय योजनाओं जैसे डिलीवरी, आंगनवाड़ी, नल जल, मनरेगा, के पैसे मिलने संबंधी अनजान फोन कॉल पर कभी भी भरोसा ना करें।
