कटनी जिले की 46 इकाइयों को 2 करोड़ 85 लाख 77 हजार 537 रुपये का अनुदान सिंगल क्लिक के माध्यम से उनके बैंक खातों पर सीधे भेजा गया है। बड़ी संख्या में कार्यक्रम में उपस्थित उद्यमियों द्वारा इसके लिए माननीय मुख्यमंत्री जी का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा गया कि, यह एक ऐसी पहल है, जिससे उद्योग इकाइयों को सीधा लाभ होगा।
इस दौरान जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र के महाप्रबंधक अजय श्रीवास्तव सहित उद्यमी राजकुमार आसरानी, संजय बजाज, पवन राजपाल, सुशील नागवानी, धनेश माखीजा, धनेश, आर के तनवानी, अंकुर जैन, विजय नवानी, प्रकाश एन त्रिपाठी, लक्ष्मी प्रसाद दुबे, लक्ष्मी चंन्द्र डोडानी, अनिल नागरथ, बीके भार्गव,अशोक चेनानी, मुकेश कृपाल, धीरज पुरुषानी सहति अन्य उद्यमियों की उपस्थिती रही।
