• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Saturday, August 8, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश नर्मदापुरम

नर्मदा लोक कॉरिडोर का शहर में सर्वे कार्य जारी,सभी घाटों को जोड़कर बनाया जाएगा कॉरिडोर का रास्ता,डीजीपीएसएम मशीन से नर्मदा किनारे के वाडो का किया जा रहा सर्वे,कंपनी हाईटेक मशीन का कर रही उपयोग,नर्मदा किनारे के रहवासियों में उत्सुकता, देखिए ख़ास खबर..

by Manish Gautam Chiefeditor
March 27, 2023
in नर्मदापुरम
0
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

रिपोर्टर सीमा कैथवास

नर्मदापुरम। प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा नर्मदा जयंती महोत्सव और नर्मदापुरम गौरव दिवस के अवसर पर 28 जनवरी को अनेक विकास कार्यों की सौगात देते हुए उज्जैन के श्री महाकाल लोक की तर्ज पर नर्मदापुरम लोक और नर्मदा कॉरिडोर बनाने की घोषणा की थी। मुख्यमंत्री श्री चौहान की घोषणा पर अमल करते हुए कलेक्टर नीरज कुमार सिंह के दिशा निर्देशन में प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। समिति का भी गठन हो चुका है और अब उज्जैन श्री महाकाल लोक का निर्माण में अहम भूमिका निभाने वाली इंदौर की आरआर इंजीनियरिंग सर्विसेस कंपनी को नर्मदापुरम कॉरिडोर निर्माण के सर्वे कार्य की जवाबदारी सौंपी गई है। यह कार्य नगर पालिका परिषद के दिशा निर्देशन में शुरू हो चुका है। इंदौर की कंपनी के माध्यम से सर्वे कार्य कर रहे। कर्मचारी ने बताया कि सीजीपीएमएस नामक हाईटेक मशीन जो कि सेटेलाइट से चलती है, इसके माध्यम से

https://www.mpnewscast.com/wp-content/uploads/2023/03/VID-20230327-WA0019.mp4

नर्मदा किनारे के सभी वार्डों का सर्वे किया जा रहा है। यह सर्वे हिंगलाज देवी मंदिर खर्राघाट से शुरू होकर सेठानी घाट, सर्किट हाउस घाट, विवेकानंद घाट, पोस्ट ऑफिस घाट से होकर नर्मदा के गोंदरी घाट तक किया जाएगा। सर्वे कार्य देर रात तक किया जाता है।सर्किट हाउस घाट तक सर्वे कार्य पूर्ण हो चुका है। इस मशीन के माध्यम से नर्मदा का वाटर लेवल और किनारे के मोहल्लों से नालियों के माध्यम से नर्मदा में मिलने वाले पानी के वाटर लेबल का मिलान किया जा रहा है। यह सर्वे कार्य करीब 10 दिनों तक निरंतर जारी रहेगा। उल्लेखनीय है कि कलेक्टर नीरज कुमार सिंह के दिशा निर्देशन में जिला पंचायत सीईओ एसएस रावत के नेतृत्व में एसडीएम मोहिनी शर्मा, पीडब्ल्यूडी एसडीओ राजीव पाठक,सीएमओ नवनीत पांडे, विधायक प्रतिनिधि महेंद्र यादव, नपा ईई रमेशचंद्र शुक्ला,सब इंजीनियर दीक्षा तिवारी, महेंद्र तोमर नगरपालिका के इंजीनियर सहित अन्य अधिकारियों ने 3 मार्च को सेठानी घाट से बोट द्वारा पहले भोपाल मार्ग के नर्मदा ब्रिज हिंगलाज देवी मंदिर,खर्राघाट तक विजिट किया। जिसके उपरांत खर्राघाट से सेठानी घाट होकर हर्बल पार्क होकर गोंदरी घाट तक नर्मदा किनारे के घाटों का निरीक्षण कर अवलोकन किया जा चुका है।दूसरी तरफ सर्वे कार्य को लेकर नर्मदा किनारे के वार्डों में रहने वाले नागरिकों के बीच इस बात की चर्चा है कि नर्मदा घाट से कितनी दूरी तक की जगह नर्मदा कॉरिडोर के लिए आरक्षित की जाएगी? फिलहाल इंदौर की कंपनी द्वारा सैटेलाइट के माध्यम से वाडो का सर्वे कार्य हाईटेक मशीन द्वारा किया जा रहा है। जिसके माध्यम से नर्मदा नदी का वाटर लेवल और वार्डो का वाटर लेवल का मिलान किया जा रहा है। वैसे इस सर्वे का शुरुआती चरण बताया जा रहा है। बताया जाता है कि इंदौर की इसी कंपनी ने उज्जैन महाकाल मंदिर कॉरिडोर के श्री महाकाल लोक का सर्वे कार्य किया था। अब यह कंपनी नर्मदापुरम में नर्मदा लोक के लिए सर्वे कार्य कर रही है। नर्मदा लोक कॉरिडोर को लेकर नर्मदापुरम वासियों में काफी उत्सुकता देखी जा रही है।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post

उत्तर प्रदेश के डांन अतीक अहमद को अहमदाबाद सावरमती जेल से लाया जा रहा है। जो छः गाड़ियों का काफिला है। जिसमें दो आईपीएस और तीन डीएसपी और चालिस जवान देखिए वीडियों

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d