रिपोर्टर सीमा कैथवास
नर्मदापुरम। इटारसी रोड पर रेलवे डबल फाटक पर ट्रैफिक टी आई उमाशंकर यादव के नेतृव में यातायात पुलिस नर्मदापुरम द्वारा चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इस दरमियान दोपहिया वाहन, चार पहिया वाहन, हैवी वाहनों की जांच की जा रही है। बिना हेलमेट पहने दो वाहन चालकों पर जुर्माना की कार्यवाही की जा रही है। ट्रैफिक थाना प्रभारी उमाशंकर यादव ने बताया कि दो पहिया वाहन चालकों को हेलमेट पहनना अनिवार्य है, वाहन चालकों के वाहनों के दस्तावेजों की जांच की जा रही है। उसी प्रकार हैवी वाहनों की भी जांच की जा रही है। उच्च न्यायालय के दिशा निर्देशन में कार्यवाही की जा रही है ।
सभी वाहन चालकों से आग्रह है कि वह यातायात नियमों का पालन करें और हेलमेट लगाकर दो पहिया वाहन चलाएं । यात्रा थाना प्रभारी श्री यादव ने बताया कि पीओएस मशीन के माध्यम से चालानी कार्रवाई की जा रही है जिसमे मोटर व्हीकल एक्ट के तहत नियमों का उल्लंघन करने पर होती हैं, वाहन चालक का फोटो भी खींचा जाता है जो कि मशीन में संधारित होता है। ओवरलोड वाहन चालाक को भी समझाइस भी दी जा रही है।
