रिपोर्टर सीमा कैथवास
नर्मदापुरम)। शहर के फेपरताल स्थित अयोध्या धाम गार्डन में मीना समाज के आराध्य देव भगवान मीनेष का जन्म उत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर मीना समाज के प्रदेश अध्यक्ष जगदीश मीना द्वारा सर्वप्रथम फेफरताल राम मंदिर में पूजा अर्चना की गई। इसके पश्चात राम मंदिर से भव्य शोभायात्रा सामाजिक बंधुओं के साथ अयोध्या गार्डन तक बैंड बाजे फटाके के साथ पहुंची। जहां पर अतिथियों द्वारा कन्या पूजन एवं भगवान मीनेष को माल्यार्पण कर पूजा पाठ किया गया। इससे पूर्व सुबह से ही सुंदरनकांड का पाठ विनय मंडल द्वारा किया गया। इस अवसर पर समाज के प्रदेश अध्यक्ष जगदीश मीना ने कहा कि हमे समाज में मिलकर काम करना होगा और विरोधियों को भी फटकार लगाई । इस अवसर पर प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष गौरीशंकर मीना ने कहा कि समाज में राजनीतिकरण नही होने देंगे। कुछ लोग अपने स्वार्थ के लिए समाज को तोड़ रहें हैं। हम अपने दम पर काम करेंगे। जिला अध्यक्ष द्वारका बलोत ने समाज के लोगो से आव्हान किया कि असली और नकली को पहचानो। आजकल समाज में फर्जी नेता पैदा हों गए हैं,जो अपना काम निकालते हैं। प्रदेश संगठन से गजेंद्र रावत एवं मनोहर मीना ने भी विरोधियों को खरी खोटी सुनाई।कार्यक्रम उपरांत
भंडारा आयोजित किया गया। इस अवसर पर बडी संख्या में मीना समाज फेफरताल,खेड़ला, रसूलिया, बरडूआ, माखननगर सीहोर से आए सामाजिक बंधु शामिल हुए और प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम में
समाज की महिला जिला अध्यक्ष भूरिया मीना, प्रदेश महिला उपाध्यक्ष संतोषी मीना, लखन बलोत, विजय डांगर,राजा राम ,बिनोद बोरना, हरिनारायण मीना, देशराज मीना, ब्रज मोहन मीना, रमेश मीणा, ध्रुप मीना, राजू मीना, रामनारायण मीणा जहानपुर ,अर्जुन पटेल,संजय मीना, रेवती मीना, अतर सिंह मीना, जय नारायण मीणा,संतोष मीना, विनय मीना, बंदना मीना, अर्चना मीना, राधिका मीना, चित्रा मीना, संगीता मीना, पूजा मीना, सहित बडी संख्या में महिला पुरुष बच्चे शामिल हुए।कार्यक्रम के अंत में अतर सिंह द्वारा सभी अतिथियों सहित कार्यक्रम में शामिल हुए सामाजिक बंधुओं का आभार व्यक्त किया।कार्यक्रम की जानकारी संतोष मीना द्वारा दी गई।
