• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Friday, September 4, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

मध्य प्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के कार्यपालन अभियंता शहर को नोटिस जारी*

by Manish Gautam Chiefeditor
March 21, 2023
in कटनी
0
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

सीएम हेल्पलाइन की अत्यधिक लंबित शिकायतों और गिरती ग्रेडिंग पर कलेक्टर ने जताई कड़ी नाराजगी*

कटनी (21 मार्च) – सीएम हेल्पलाइन अंतर्गत शिकायतों का निराकरण न कराए जाने और जिले और विभाग की ग्रेडिंग में अपेक्षाकृत सुधार परिलक्षित न होने पर कलेक्टर कटनी अवि प्रसाद ने कार्यपालन अभियंता शहरी क्षेत्र मध्य प्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी कटनी को नोटिस जारी कर 3 दिवस में आवश्यक सुधार कर पालन प्रतिवेदन सहित समक्ष प्रस्तुत होने के निर्देश दिए हैं।
*खराब प्रदर्शन से पड़ रहा प्रतिकूल असर*
उल्लेखनीय है कि सीएम हेल्पलाइन अंतर्गत प्रत्येक माह की 20 तारीख को जिले एवं विभाग की ग्रेडिंग जारी की जाती है। जिसमें मध्य प्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी कटनी के खराब प्रदर्शन की वजह से जिले की ग्रेडिंग में प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। जनवरी 2023 में जारी ग्रेडिंग में ऊर्जा विभाग मध्यप्रदेश में जहां 22 वे नंबर में था वहीं वह अब और नीचे 31वे पायदान में आ गया है। जिस पर कलेक्टर अवि प्रसाद ने वीएस परते कार्यपालन अभियन्ता शहर म प्र पू क्षे विद्युत वितरण कंपनी के रवैए पर कड़ी नाराजगी जताई है।
*शिकायतों के निराकरण और कार्यवाही पर गंभीरता बरतें*
मध्य प्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी कटनी के शहरी क्षेत्र अंतर्गत सीएम हेल्प लाइन की शिकायतें अत्यधिक संख्या में लंबित है। उल्लेखनीय है की विद्युत विभाग की एल 1 स्तर पर 198, एल 2 स्तर पर 141 और एल 3 स्तर पर 58 शिकायतें निराकरण के लिए लंबित है। सीएम हेल्पलाइन से संबंधी विद्युत विभाग की 397 शिकायतें लंबित हैं। जिससे प्रदेश में जिले की ग्रेडिंग पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। कलेक्टर श्री प्रसाद ने नोटिस में स्पष्ट उल्लेखित किया है कि एल 1 स्तर पर अधीनस्थ अधिकारियों द्वारा समय सीमा में शिकायतों का निराकरण नहीं किया जा रहा। जिसकी वजह से शिकायतें उच्च स्तर पर आंतरित हो जाती है। ग्रेडिंग में पाया गया कि फरवरी माह में निचले स्तर पर बिना किसी निराकरण के 57 शिकायतें उच्च स्तर पर अंतरित की गई। कलेक्टर श्री प्रसाद ने इस पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए नोटिस में स्पष्ट लेख किया है कि कार्यपालन अभियंता द्वारा न तो समय सीमा में निचले स्तर पर शिकायतों का निराकरण कराया जा रहा है और न ही गैर जिम्मेदार अधीनस्थ अधिकारियों पर कार्यवाही की जा रही है।
*3 दिन में करें सुधार*
कलेक्टर श्री प्रसाद ने कार्यपालन अभियंता शहर वीएस परते को 3 दिवस में शिकायतों के निराकरण सहित आवश्यक सुधार कर पालन प्रतिवेदन के साथ प्रस्तुत होने के निर्देश दिए हैं।

Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post

रामकथा, शतचण्डी यज्ञ की शोभायात्रा में उमड़ा जनसैलाब,मां चंडिका मंदिर में नवरात्रि में घृत कलश,तेल और जवारा कलश होंगे स्थापित

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.