कटनी ( 13 मार्च )- मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के अंतर्गत नगर परिषद कैमोर मे सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन किया गया इस आयोजन में 10 जोड़ों का विवाह हिंदू रीति रिवाज और वैदिक परंपरा अनुसार संपन्न कराया गया। विवाह संपन्न होने के पूर्व ढोल नगाड़ों के साथ दूल्हों की बारात भी निकाली गई। इस अवसर पर वर वधू के परिजन सहित नगर परिषद के अधिकारी कर्मचारी बारात में शामिल हुए। विवाह का पूरा आयोजन नगर परिषद द्वारा किया गया था
इसके अलावा नवविवाहित जोड़ों को नई गृहस्थी शुरू करने के लिए 38हजार रूपए की गृहस्थी का
सामान जिसमें टीवी,अलमारी, बेड गद्दा, सिलाई मशीन, टेबल फैन,घड़ी, डाइनिंग टेबल – कुर्सी,कुकर,बर्तन,चांदी के जेवर इत्यादि भी उपहार स्वरूप दिए गए।
एवम 11 हजार रुपए का चेक प्रत्येक नवविवाहित जोड़ों को प्रदान किए गए। इसके अलावा गौरी साड़ी सेंटर अनिल गुप्ता द्वारा कन्याओं को साड़ी स्टॉल भी प्रदान किया गया । इस मौके पर मुख्य नगरपालिका अधिकारी धर्मेंद्र शर्मा ,नगर परिषद अध्यक्ष मनीषा अजय शर्मा, उपाध्यक्ष संतोष केवट ,पूर्व अध्यक्ष अजय शर्मा ,स्वच्छता निरीक्षक पीआर सिंह, पार्षद वीरेंद्र बैगा नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष व वर्तमान पार्षद सुरेश परौहा अनीता सेन ,शरीफ खान, भवानी राजा मिश्रा पिछड़ा मोर्चा मंडल, अध्यक्ष निलेश रजक सहित समस्त अधिकारी कर्मचारी व नगर के अन्य गणमान्य जनों ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
