सीमा कैथवास की रिपोर्ट
इटारसी । नर्मदापुरम पुलिस की शान एवं सहज, सरल, मृदुभाषी, हंसमुख स्वभाव के धनी निरीक्षक एवं थाना प्रभारी पथरौटा संतोष सिंह चौहान के आज जन्मदिन पर शुभचिंतकों का दिनभर लगा रहा ताता। पथरोटा थाना प्रभारी संतोष सिंह चौहान के जन्म दिवस के अवसर पर उनके शुभचिंतक और चाहने वाले, उनके हितेषी उन्हे जन्म दिवस के अवसर पर शुभकामनाएं देने बढ़- चढ़कर पथरोटा पहुंचे हैं । आज दिन भर रंग पंचमी के व्यस्थतम दिन में उनके जन्मदिन को भी मनाने के लिए लोग पथरोटा थाना पहुंच रहे थे । और सोशल मीडिया पर भी
उनके हितेषी शुभचिंतकों ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं और बधाई दी है । आज दिन भर संवेदनशील और कर्मठ थाना प्रभारी संतोष सिंह चौहान जी को उनके जन्म दिवस के अवसर पर जिले के समस्त मीडिया बंधु और उनके करीबी इष्ट मित्रों व शुभचिंतकों ने बधाइयों का ताता सा लगा दिया। इससे यह उजागर होता है कि पथरोटा थाना प्रभारी संतोष सिंह चौहान की जिले में एक अलग पहचान समाज और पुलिसिंग में रही है जिसके चलते आज उनके जन्म दिवस के अवसर पर सोशल मीडिया सहित पथरौटा थाना में उनसे मिलने वालों का तांता सा लगा रहा।
आपको बता दें कि थाना प्रभारी संतोष सिंह चौहान पूर्व में जिला मुख्यालय के सिटी कोतवाली थाना प्रभारी रहे हैं और उन्होंने अपने कार्यकाल में शांति व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए हमेशा सतर्कता और इमानदारी से अपनी कर्तव्यनिष्ठा का पालन किया। प्रताड़ित महिलाओ और बच्चो के मुद्दो को उन्होने हमेशा गम्भीरता से लिया। जिसके चलते उनकी एक अमिट छवि बनी और उनकी कार्यप्रणाली से लोग प्रभावित हुए। और उनके इस संवेदनशील , गम्भीर और कर्तव्यनिष्ट कार्यप्रणाली के चलते अब वे वर्तमान में पथरौटा थाना प्रभारी के रूप में अपनी सेवा दे रहे हैं, जहां पर उनकी पथरौटा क्षेत्र में संवेदनशीलता और कर्तव्यनिष्ठा से जनमानस काफी प्रभावित है । इसी प्रकार आज रंगपंचमी के पावन अवसर पर पथरोटा थाना प्रभारी संतोष सिंह चौहान के जन्म दिन पर भाजपा नेता गज्जू चौहान एवं उनके साथियों ने थाना पथरौटा पहुंच कर पुष्पहार पहनकर व केक खिलाकर जन्मदिन मनाया। इसी तारतम्य में विधायक प्रतिनिधि चंद्रकांत चौरे, देहरी के उपसरपंच कैलाश बडकुर, विधायक प्रतिनिधि शैख युनूस ने पुष्प गुच्छ देकर एवं माला पहनाकर थाना प्रभारी श्री चौहान को बधाई दी । साथ ही थाना प्रभारी श्री चौहान की लम्बी उम्र की भी कामना की। इस दौरान क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों ने भी बधाई और शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि चंद्रकांत चौरे ने बताया कि हमारे पथरोटा थाना प्रभारी संतोष सिंह चौहान साहब के आए कुछ महीने ही हुए और उनके कार्यकाल में क्षेत्र में अपराध का ग्राफ कम हुआ है ।अब अपराधियों में खौफ रहता है जिससे पथरोटा के ग्रामीण अंचल के निवासी लोग भी शुकून की सांस ले पा रहे। चौहान साहब सभी की फरियाद को गंभीरता से सुनते है। और गंभीरता से लेते हैं। जिससे आम लोगो में पुलिस का भय नही है बल्कि आवारा तत्वों में डर का महोल बना हुआ है। वही उपसरपंच कैलाश बडकुर ने बताया कि हमारे थाना प्रभारी संतोष सिंह चौहान ने जबसे कमान अपने हाथों में ली है तब से क्राइम का ग्राफ नहीं के समान है। जिले के मीडिया साथियों में ललित मालवीय और बृजेंद्र जाट ने भी पथरौटा थाना पहुंचकर उन्हें पुष्पगुच्छ देकर जन्मदिन की बधाई दी। थाना प्रभारी पथरौता संतोष सिंह चौहान साहब के जन्मदिन के अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार राजीव अग्रवाल, सीमा कैथवास, योगेश सिंह राजपूत, सौरभ तिवारी, अतुल तिवारी, राहुल वशिष्ट, बृजेंद्र जाट, ललित मालबीय, आशुतोष सराठे, विनोद केवट, पंकज शुक्ला,, गजेंद्र राजपूत, राजीव रोहर,मदन शर्मा, मनोज ठाकुर,ओम प्रकाश नवलानी, विजय कुंभारे, अंशुल पांडे, राजेश तिवारी, राजेंद्र मालवीय, आरती चौरे आदि ने भी उनके अवतरण दिवस की ढेरो शुभकामनाए और बधाई दी है।
