वर्तमान समय मे थाना रीठी अंतर्गत ग्राम बूढ़ा, ललितपुर विरुहली, हरदुआ मदार टेकरी, पटेहरा, सुगमा, देवगांव, कूड़ो मे लगातार पारधी जनजाति व्दारा अवैध हाथ भट्टी शराब की सूचना प्राप्त होने पर पुलिस ने की छापामार कार्रवाई।
पुलिस से मिली जानकारी अनुसार
युवा पीढ़ी व आम जनता को नशे की बुरी लत से बचाने के लिए एवं आगामी होली के त्यौहार को देखते हुये उप पुलिस महानिरीक्षक महोदय श्री सुनील कुमार जैन द्वारा लगातार दूसरी बार कार्यवाही करते हुए 5 मार्च प्रातः सुबह 06.00 बजे अवैध शराब कारोबार पर अंकुश लगाने हेतु प्रभारी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनोज केडिया, उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय सुश्री शालिनी परस्ते, डीएसपी अजाक श्रीमान रितेश कुमार शिव के मार्गदर्शन में रीठी थाना प्रभारी पूजा उपाध्याय द्वारा टीम गठित कर विगत 01 माह से निरंतर अवैध शराब को लेकर अपराधियो के विरूध्द कार्यवाही की जा रही है रक्षित केन्द्र कटनी एवं सभी थानो से आया हुआ पुलिस बल की उपस्थिति मे अधिकारियो व्दारा रेड कार्यवाही हेतु निर्देशित किया एवं पारधी बाहुल्य ग्राम विरूहली,ललितपुर,बूढ़ा, देवगांव, सुगमा, हरदुआ, मदार टेकरी मे उपस्थित पारधी जनजाति विरूध्द की गई दिनांक 01.03.23 की सफलता को देखते हुए पूर्व रणनीति अनुसार समझाइश देकर समस्त बल रवाना होकर पारधी बाहुल्य उपरोक्त ग्रामो मे कार्यवाही की जो अवैध हाथ भट्टी की महुआ शराब के कुल 05 प्रकरण धारा 34 ( 1 ) आब एक्ट के तैयार किये गये एवं करीबन 3200 किलोग्राम महुआ लाहान नष्ट किया गया संपूर्ण कार्यवाही के दौरान लाइन ऑर्डर की स्थिति को नियंत्रित रखते हुये सफलता पूर्वक कार्यवाही की गई जिसकी जानकारी वरिष्ठ अधिकारियो को दी गई।
अवैध शराब कार्यवाही के ग्राम ग्राम विरुहली, ललितपुर, बूढ़ा, देवगांव सुगमा,ह्रदुआ,मदार टेकरी, कूडो, पटेहरा मैं कुल लाहान नष्टीकरण- 3200 किलोग्राम किया गया तथा 5
प्रकरण दर्ज कर धारा 34 (1) आबकारी एक्ट की कार्यवाही की गई।
एमपी न्यूज़ कास्ट संवाददाता हरिशंकर बेन,,
