• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Tuesday, August 4, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

सी.ई.ओ जिला पंचायत शिशिर गेमावत एवं अन्य अधिकारियों ने सुनीं

by Manish Gautam Chiefeditor
February 28, 2023
in कटनी
0
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

कटनी (28 फरवरी ) – कार्यालय कलेक्ट्रेट के नवीन सभाकक्ष में मंगलवार 28 फरवरी को आयोजित जनसुनवाई मे जिले के विभिन्न स्थलों से पहुंचे लोगों की समस्याएं जिला पंचायत के सी.ई.ओ. शिशिर गेमावत एवं अपर कलेक्टर रोमानुस टोप्पो ने सुनी और आवेदन लिए। उन्होनें लोगों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना और संबंधित अधिकारियों को आवेदन का समय-सीमा में निराकरण के निर्देश दिए। कलेक्ट्रेट मे हुई जनसुनवाई के दौरान विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 126 आवेदन प्राप्त हुए। इस दौरान संयुक्त कलेक्टर साधना परस्ते, एस.डी.एम प्रिया चंद्रावत द्वारा भी जनसुनवाई में पहुंचे लोगों के आवेदन लिए और उनकी समस्याएं सुनकर उचित निराकरण के निर्देश  विभागीय अधिकारियों को दिए।

जनसुनवाई के दौरान ग्राम कन्हवारा निवासी गोपचंद राय द्वारा भूमि पंजीयन में सुधार कराये जाने हेतु प्रस्तुत आवेदन पर सुनवाई की जाकर तहसीलदार कटनी को आवेदन पर कार्यवाही हेतु निर्देश प्रदान किये गए। सिमरा कला निवासी रामलाल राय द्वारा नहर स्वीकृत निर्माण कार्य कराये जाने संबंधी आवेदन पर सी.ई.ओ जनपद पंचायत रीठी को निर्देशित किया गया। ग्राम पोड़ी खुर्द निवासी तुलसीराम पटेल द्वारा ग्राम स्थित तालाब से अतिक्रमण हटाने हेतु प्रस्तुत आवेदन पर सुनवाई की जाकर तहसीलदार ढीमरखेड़ा को प्रकरण पर कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया।

गणेश प्रसाद मसुरहा वार्ड कटनी निवासी प्रीति श्रीवास द्वारा गरीबी रेखा में नाम जुडवाने हेतु प्रस्तुत आवेदन पर एस.डी.एम कटनी को जांच कराकर उचित कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए। दीपक चौदहा निवासी झंडा बाजार कटनी द्वारा कृषकों की अनुदान राशि का भुगतान प्राप्त न होने संबंधी आवेदन पर उपसंचालक कृषि विभाग को आवेदन पर नियमानुसार कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया। जनसुनवाई के दौरान घंघरी खुर्द निवासी सनत कुमार तिवारी द्वारा धान का भुगतान नहीं किये जानें, ग्राम हरद्धारा निवासी रश्मि सिंह ठाकुर द्वारा पति की करेंट से आकस्मिक मृत्यु होने पर शासन से मिलने वाली आर्थिक सहायता प्रदाय करने, सुनील बर्मन एवं अन्य ग्रामवासी ग्राम पंचायत खरखरी नंबर –1 द्वारा शासकीय भूमि को आबादी कर पट्टे वितरित करने सहित अन्य प्राप्त आवेदनों पर सुनवाई की जाकर संबंधित अधिकारियों को समय-सीमा में निराकरण के निर्देश प्रदान किये गए।

बैठक के दौरान जिला आपूर्ति अधिकारी बालेन्द्र शुक्ला, महिला बाल विकास अधिकारी वन श्री कुर्वेती, श्रम अधिकारी के.बी.मिश्रा, उपायुक्त पवन कुमार अहिरवार, कार्यपालन यंत्री पी.एच.ई. एस.एल.कोरी, लोक सेवा के जिला प्रबंधक दिेनेश विश्वकर्मा, ई गर्वनेंस अधिकारी सौरभ नामदेव सहित जिले के अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
कलेक्टर श्री प्रसाद ने जिला कोषालय अधिकारी को प्रभार से मुक्त करने शासन को लिखा पत्र

कलेक्टर श्री प्रसाद ने जिला कोषालय अधिकारी को प्रभार से मुक्त करने शासन को लिखा पत्र

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d