• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Thursday, March 12, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश विदिशा

हत्या के आरोपियों को आजीवन कारावास

by Manish Gautam Chiefeditor
February 28, 2023
in विदिशा
0
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

रिपोर्टर मुकेश चतुर्वेदी

अभियोजन की ओर से पैरवी शासकीय अपर लोक अभियोजक डाक्टर अखिलेश लाहौरी द्वारा की गई

गंजबासौदा- दिनांक 04.05.2019 को फरियादी शैलेन्द्र दांगी उसके दोस्त अंकित पंथी, अभिषेक रघुवंशी, अंशुल शर्मा के साथ सिरोंज रोड पर बॉम्बे बिलास ढाबे पर खाना खाने गया था, रात करीब 09:30 बजे वे लोग खाना खा रहे थे, तभी राजौदा रोड के छोटू उर्फ संजीव बघेल उसके दोस्त शुभम रह वंशी और रोशन राजपूत के साथ स्कूटी पर आये और स्कूटी से उतरकर उन लोगों की टेबल के पास आ गये और कहने लगे कि घूरकर क्यों देख रहे हो । इसी बात पर से झगड़ा होकर मारपीट होने लगी। शैलेन्द्र के माथे पर शुभम ने पत्थर मारा खून निकलने लगा, अंशुल शर्मा, अंकित पंथी और अभिषेक रघुवंशी शैलेन्द्र को लेकर अस्पताल के पास रामू पाल के मेडिकल स्टोर पर इलाज कराने लगे तभी छोटू उर्फ संजीव बघेल स्कूटी पर रोशन और शुभम को बैठाकर आ गया और स्कूटी को खड़ा करके छोटू उर्फ संजीव ने कमर के पास से कट्टा निकालकर जान से मारने की नियत से अंशुल शर्मा के सीने में गोली मार दी। शुभम उसके बाल पकड़कर मारने चेंट गया, रोशन अंकित पंथी की चाकू से मारपीट करने लगा। वहां पर खड़े राहुल बघेल, संजय गुप्ता, सचिन नामदेव तथा रामू पाल ने घटना देखी, फिर वह लोग वहां से भाग गये। उक्त देहाती नालसी अपराध क्रमांक 0/19 अंतर्गत धारा 302, 323, 34 भा.दं.वि. पर लेखबद्ध की गई तथा असल अपराध कमांक 157 / 2019 अंतर्गत धारा 302, 323, 34 भा.दं.वि. पर पंजीबद्ध की गई, आरोपीगण की गिरफतारी की गई, एक अभियुक्त छोटू उर्फ संजीव बघेल अपचारी बालक होने से उसके विरूद्ध किशार न्याय बोर्ड, विदिशा में मामला अग्रसर हुआ तथा शेष अभियुक्तगण के विरूद्ध श्री डी.एस. परमार, तृतीय अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश, बासौदा के न्यायालय में मामला अग्रसर हुआ। न्यायालय में आई साक्ष्य एवं तथ्यों के आधार पर तृतीय अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश, गंजबासौदा, श्री डी.एस. परमार के समक्ष आहत शैलेन्द्र रघुवंशी के संबंध में मारपीट, आहत अंकित पंथी के संबंध में हत्या का प्रयत्न तथा मृतक अंशुल शर्मा की हत्या का मामला पाया गया, अभियोजन की ओर से पैरवी कर रहे शासकीय अपर लोक अभियोजक डॉ. अखिलेश लाहौरी के तर्कों व साक्ष्यों से सहमत होते हुये अभियुक्त रोशन राजपूत को धारा 307, 323/34, 302/34 भा.दं.वि. में कमशः 05 वर्ष सश्रम कारावास 5000 /- रूपये जुर्माना, 03 माह सश्रम कारावास एवं 500 रूपये जुर्माना एवं आजीवन कारावास एवं 10,000 /- रूपये जुर्माना से दण्डित किया गया तथा अभियुक्त शुभम रघुवंशी को धारा 307/34, 323, 302/34 भा.दं.वि. में कमशः 05 वर्ष सश्रम कारावास 5000/- रूपये जुर्माना, 03 माह सश्रम कारावास एवं 500 रूपये जुर्माना एवं आजीवन कारावास एवं 10,000 /- रूपये जुर्माना से दण्डित किया गया। अर्थदण्ड की राशि अदा न करने पर 02 वर्ष का सश्रम कारावास भुगताये जाने का निर्णय दिया गया है। अभियोजन की ओर से पैरवी शासकीय अपर लोक अभियोजक डॉ. अखिलेश लाहौरी द्वारा की गई।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading...
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post

साहित्यकार, कवि, उप पुलिस अधीक्षक चौधरी मदन मोहन समर द्वारा लिखित उनकी पाँचवी पुस्तक प्रतिनिधी कहानियों का संग्रह “पानी की परत” प्रकाशित होकर पाठकों के बीच आ रही है क्या है विशेष खबर में जानिए.....

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d