सीमा कैथवास की रिपोर्ट
नर्मदापुरम। उच्च शिक्षा मंत्री के नगर आगमन से 1 दिन पूर्व शासकीय नर्मदा महाविद्यालय के प्राचार्य ओएन चौबे का एनएसयूआई नर्मदापुरम द्वारा पुतला दहन किया गया। पूर्व में जिला प्रशासन के मुखिया का पुतला दहन मामले में अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। बायोमेट्रिक मशीन तोड़ने वाले छात्रों पर कार्रवाई नहीं की गई।
कॉलेज परिसर में बिना अनुमति के अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का कार्यक्रम होने दिया गया । दीवार लेखन कर पोस्टर चस्पा करने वालो पर शासकीय संपत्ति विरूपण का अपराध बनता था लेकीन कार्रवाई नहीं की गई।
आज भी कॉलेज परिसर में शासकीय संपत्ति का सत्ताधारी छात्र संगठन द्वारा दुरुपयोग किया जा रहा है और कॉलेज प्रबंधन आंखों पर पट्टी बांध के देख रहा है। एनएसयूआई कार्यकर्ताओ ने कई मुद्दों पर कारवाई कालेज प्राचार्य द्वारा नही की जा रही । सोमवार को उच्च शिक्षा मंत्री के आने से पूर्व इसी के चलते एनएसयूआई पदाधिकारी और कार्यकर्ताओ ने प्राचार्य का पुतला फूका ।
