सीमा कैथवास की रिपोर्ट
नर्मदापुरम। जिले के सोहागपुर विकासखंड के शासकीय माध्यमिक शाला ईशरपुर के शिक्षक द्वारा स्कूली छात्राओं से की जाती रही अभद्रता मामला बढ़ा और मीडिया की सुर्खियां बना तब शिक्षा विभाग के जवाबदार अधिकारी जागे और शिक्षक को किया निलंबित। उक्त माध्यमिक शिक्षक रंजीत किरार को छात्राओं से अभद्रता करने की शिकायत पर तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। प्रकरण को त्वरित संज्ञान में लेकर कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने तत्काल कार्यवाही करने के निर्देश जिला शिक्षा अधिकारी को दिए थे। जिस पर विकासखंड शिक्षा अधिकारी, विकासखंड स्त्रोत समन्वयक एवं जिला शिक्षा अधिकारी के प्रतिवेदन के आधार पर संयुक्त संचालक लोक शिक्षण अरविंद सिंह ने माध्यमिक शिक्षक रंजित किरार को सिविल सेवा आचरण नियम के तहत दायित्व के विपरीत कदाचरण पर तत्काल प्रभाव से निलंबित किया है।
