पुलिस अधीक्षक कटनी श्री सुनील कुमार जैन ( भारतीय पुलिस सेवा ) के निर्देशन में कुठला पुलिस ने देर रात्रि तेज आवाज में बज रहे डीजे साउंड सिस्टम को जप्त कर कार्यवाही की है। कमलाँचल मैरिज गार्डन में आयोजित विवाह समारोह में आम रोड पर चल रही बारात के साथ मैहर (जिला सतना ) से बाबा डी जे साउंड सिस्टम को बुलाया जाकर बजाया जा रहा था। उक्त कानफोड़ू तेज आवाज को सुनकर पुलिस द्वारा समझाइश देने के बाद भी जब डीजे साउंड सिस्टम की आवाज देर रात 11:00 बजे तक बंद नहीं की गई तो टीआई कुठला अरविंद जैन के साथ पुलिस बल के द्वारा उक्त डीजे साउंड सिस्टम को जप्त किया जाकर मध्यप्रदेश कोलाहल अधिनियम में कार्यवाही की गई। लोडिंग गाड़ी पर 12 बड़े बड़े साउंड बक्सों के साथ डीजे को पुलिस द्वारा जप्त कर लिया गया है।
पुलिस द्वारा जप्त कर थाने में खड़ा कराया गया बाबा डीजे साउंड सिस्टम मैहर का

