सीमा कैथवास की रिपोर्ट
नर्मदापुरम। भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल नर्मदापुरम की महत्वपूर्ण बैठक बुधवार को भाजपा जिला कार्यालय में संपन्न हुई। बैठक की शुरुआत पं. दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी एवं भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित और पुष्प अर्पित कर की गई। मंडल अध्यक्ष सागर शिवहरे ने बताया कि आगामी 25 फरवरी से मंडल के शक्ति केंद्रों पर विस्तारक पहुँचकर बूथों का शसक्तीकरण करेंगे। इस अभियान में 8 शक्ति केंद्रों पर 8 विस्तारक 10 दिनों तक बूथों पर जाएंगे। बैठक में भाजपा जिला महामंत्री प्रसन्ना हर्णे , भाजपा झुझोप्र प्रदेश संयोजक अखिलेश खंडेलवाल , मंडल प्रभारी लोकेश तिवारी , जिला उपाध्यक्ष अनिल बुंदेला विशेष रूप से उपस्थित थे। बैठक में मंडल प्रभारी लोकेश तिवारी ने बूथ सशक्तीकरण एवं बूथ विस्तारक अभियान में होने वाले कार्यों को पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं को विस्तारपूर्वक बताया। इस दौरान श्री तिवारी ने कहा कि बूथ सशक्तिकरण अभियान पार्टी का महत्वपूर्ण अभियान है इसे गंभीरता से करने की आवश्यकता है। शक्ति केंद्र के विस्तारक बूथों पर जाकर मजबूत करें। आगामी मिशन 2023 में यदि हम बूथ जीतेंगे तभी हम चुनाव जीत पाएंगे। इस बैठक में जिला कार्यालय मंत्री प्रशांत दीक्षित , चरणजीत सिंह मंडल महामंत्री पूनम मेषकर ,
नगर पालिका उपाध्यक्ष अभय वर्मा , मोनिका चौकसे , अनिल दुबे , अमीन राइन , मंडल उपाध्यक्ष अर्पित मालवीय , ममता शर्मा , हिना अली , नगरमंत्री मनीष परदेशी , राहुल पटवा , मनीष शर्मा , युवा मोर्चा अध्यक्ष शिवम शर्मा , महिला मोर्चा अध्यक्ष गीता चौकसे , रामनरेश चौहान , एससी मोर्चा अध्यक्ष महेश बाबरिया , राजेश रायकवार , पार्षद प्रकाश गौर , नयना सोनी , बिंदिया मांझी , जयबाला निगम , बद्री केवट , कैलाश मेवारी , अर्पित सोनी , प्रणव चौकसे सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।
बूथ सशक्तिकरण अभियान में यह जाएंगे विस्तारक
भाजपा मंडल अध्यक्ष सागर शिवहरे ने बताया कि इस विस्तारक अभियान में नगर प्रभारी मोनिका चौकसे रहेगी एवं शक्ति केंद्र विस्तारक के रूप में शक्ति केंद्र क्रमांक 1 में रामनरेश चौहान , शक्ति केंद्र क्रमांक 2 आमीन राइन शक्ति केंद्र क्रमांक 3 में अनिल दुबे , शक्ति केंद्र क्रमांक 4 प्रांशु राने शक्ति केंद्र क्रमांक 5 में नीरज बरगले , शक्ति केंद्र क्रमांक 6 मुकेश नागर शक्ति केंद्र क्रमांक 7 में मनीष परदेसी प्, शक्ति केंद्र क्रमांक 8 में सागर शिवहरे जाएंगे।
