कटनी (19 फरवरी ) – अंकुर अभियान के तहत रविवार को जिले भर में पौधारोपण का कार्यक्रम हुआ। विकासण्ड रीठी के ग्राम नयाखेड़ा में वृहद पौघारोपण कार्यक्रम संपन्न हुआ। यहां बहोरीबंद विधायक प्रणय प्रभात पण्डेय, कलेक्टर अवि प्रसाद, पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार जैन, जिला पंचायत के सी.ई.ओ शिशिर गेमावत सहित बडी संख्या में ग्रामीण जनों ने पौधे रौपे।
पौधारोपण स्थल पर जनपद पंचायत रीठी क सी.ई.ओ ज्ञानेन्द्र कुमार मिश्रा, अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी डॉ अजीत सिंह सहित अन्य विभागीय अधिकारी मौजूूद रहे। नयाखेड़ा में मिश्रित प्रजाति के 300 पौधे लगाये गये।
कलेक्टर अवि प्रसाद ने रोपे गये पौधों की सुरक्षा उनकी देखभाल और समय–समय पर सिंचाई सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए।
यहां यह उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चैहान ने पर्यावरण–संरक्षण और वातावरण में ऑक्सीजन की उपलब्धता बढ़ाने के उद्देश्य से 19 फरवरी 2021 को प्रतिदिन पौध–रोपण करने का संकल्प लिया था। मुख्यमंत्री श्री चैहान का यह संकल्प अविरल जारी है। लोग और संस्थाएँ भी उनके इस महान उद्देश्य में जुड़ते जा रहे हैं।
