• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Wednesday, June 17, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

विधायक श्री जायसवाल, महापौर, कलेक्टर व निगमाध्यक्ष की उपस्थिति में श्रीफल फोडकर किया कार्य का शुभारंभ स्लीमनाबाद टनल डाउनस्ट्रीम से कटनी शहर मे पानी लाने के कार्य का किया भूमिपूजन

by Manish Gautam Chiefeditor
February 16, 2023
in कटनी
0
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

कटनी (16 फरवरी) – स्लीमनाबाद टनल की डाउनस्ट्रीम आर.डी. 116 से खुदाई के दौरान निकलने वाले पानी को दायी तट नहर की आर.डी 135.30 कि.मी. ग्राम घिनौची से कटनी नदी में पानी छोडे़ जाने हेतु 48.25 लाख की लागत से तैयार प्रस्ताव का गुरूवार को विधायक संदीप जायसवाल, महापौर प्रीति संजीव सूरी, कलेक्टर अवि प्रसाद, नगर निगम अध्यक्ष मनीष पाठक, भाजपा जिलाअध्यक्ष दीपक टंडन सोनी सहित निगम के पार्षदों की उपस्थिति में भूमिपूजन कर श्रीफल फोडकर कार्य का शुभारंभ कराया गया।

https://www.mpnewscast.com/wp-content/uploads/2023/02/Untitled-4_540p.mp4

विदित हो कि ग्रीष्म काल मे प्रतिवर्ष कटनी नदी का जलस्तर कम होने के कारण नगर में जलापूर्ति की समस्या का सामना करना पडता है। कटनी नगर को जलापूर्ति की समस्या से निजात दिलाने अभी से भागीरथ प्रयास शुरू कर दिये गए है। पिछले कई दिनों से जनप्रतिनिधियों और कलेक्टर अवि प्रसाद के बीच कई दौर की बैठकें होने के बाद कटनी शहर में पानी लाने की कोशिश और प्रयास की शुरूआत हो गई है। कलेक्टर श्री प्रसाद की अगुवाई मे पेयजल संकट के निराकरण के लिए नगर निगम, नर्मदा विकास प्राधिकरण एवं बरगी व्यपवर्तन परियोजना के अधिकारियों के साथ भी कई बैठके आयोजित की जाकर स्लीमनाबाद टनल की डाउनस्ट्रीम आर.डी. 116 से खुदाई के दौरान निकलने वाले पानी को दायी तट नहर की आर.डी 135.30 कि.मी. ग्राम घिनौची से कटनी नदी में पानी छोडे जाने का निर्णय लिया गया था।

विदित हो कि टनल खुदाई के दौरान निकलने वाले पानी एवं मुख्य दायी तट नहर के अवरोधों को हटाकर कटनी नदी में पेयजल हेतु पानी देने हेतु प्राक्कलन 48.25 लाख का तैयार किया गया था। जिसे विधायक निधि से कराने की स्वीकृति विधायक संदीप जायसवाल द्वारा प्रदान की गई थी।
विधायक श्री जायसवाल ने बताया कि सभी के प्रयासों से पानी लाने के निरंतर प्रयास किये जा रहे है। वर्तमान में 900 एम.एल.डी पानी की कमी बताई गई। टनल खुदाई के दौरान निकलने वाले पानी को कटनी नदी तक 19 किलोमीटर तक भेजने हेतु कैनाल में जमी हुई मिट्टी हटाने 10000 एम.एम. व्यास के पाईप कलवर्ट, पी.बी.सी पाइप, पी.बी.सी फिटिंग, एक्सवेटर लॉगबूम 2 नंबर, एक्सवेटर 2 नंबर, डम्फर 6 नंबर एवं मजदूर की लागत जुडी हुई है। पानी को घिनौची में छोडा जाकर वहां से फिल्टर प्लांट ले जाकर पानी की सप्लाई की जायेगी। कार्य को पूर्ण होनें में लगभग 45 दिन लगेंगे। नगर निगम के माध्यम से बोरिंग एवं टेक्टर टेंकर हेतु टेंडर किये जाने की कार्यवाही प्रगतिरत है। सभी का प्रयास होगा कि गर्मी में सुचारू पेयजल आपूर्ति की जा सके।
कलेक्टर श्री अवि प्रसाद ने बताया कि इस वर्ष भी विगत वर्षो जैसी पेयजल संकट की स्थिति का सामना न करना पडे इस हेतु अभी से प्रयास जारी किये जा रहे है। हमारा यही प्रयास रहेगा कि 15 मार्च तक यह कार्य पूर्ण हो जाये। कार्य पूर्ण उपरांत लगभग 5 एम.एल.डी पानी मिलने की संभावना बताई गई है। पानी मिलने पश्चात हमारा यही प्रयास होगा कि ग्रीष्म ऋतु में कम से कम पेयजल कटौती की जाये। इस परियोजना के अलावा इमलिया स्थित खदान से भी पानी लानें के प्रयास किये जा रहे है।
इस दौरान मेयर इन काउन्सिल सदस्य बीना संजू बैनर्जी, शकुंतला सोनी, प्रभा गुप्ता, राजेश भास्कर, बल्ली सोनी सहित राजू जैन एवं अन्य जनों की उपस्थिति रही।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post

सेठानी घाट जाने वाले सेंट्रल बैंक तिराहा मार्ग पर सुबह फोर व्हीलर से दुर्घटनाग्रस्त महिला की हुई मौत , पुलिस ने ट्रैफिक व्यवस्था हेतु बल बढ़ाया, नर्मदा के सेठानीघाट पर बडी संख्या में पहुंच रहे महाराष्ट्र के श्रद्धालु

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d