• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Thursday, September 17, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

विकास यात्रा में हर पात्र व्यक्ति को मिलेगा योजनाओं का लाभ प्रभारी मंत्री श्री जगदीश देवड़ा ने विकास यात्रा के दौरान 15.59 लाख के विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन

by Manish Gautam Chiefeditor
February 10, 2023
in कटनी
0
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

कटनी (10 फरवरी) – विकास यात्रा का मुख्य उद्देश्य शासन की हितग्राही मूलक एवं स्व-रोजगार मूलक योजनाओ से वंचित रह गए पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित करना है। इसी उद्देश्य के साथ कटनी सहित संपूर्ण मध्य प्रदेश में गांव – गांव विकास यात्रा का आयोजन किया जा रहा है तथा योजनाओं से वंचित हितग्राहियों को लाभान्वित किया जा रहा है। उक्त बात प्रदेश के वित्त, वाणिज्य कर, योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी मंत्री तथा जिले के प्रभारी मंत्री श्री जगदीश देवड़ा ने बड़वारा विधानसभा के ग्राम पंचायत बड़वारा में छठवें दिन आयोजित विकास यात्रा के दौरान आयोजित जन संवाद के दौरान कहीं।

दी विभिन्न सौगातें

विकास यात्रा जनसंवाद के दौरान प्रभारी मंत्री जगदीश देवड़ा ने जिला कटनी विकासखंड ढीमरखेड़ा में 13.4 करोड़ की लागत के मध्य प्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी लिमिटेड जबलपुर 132/33 के. व्ही. उपकेंद्र का लोकार्पण सहित कुल लागत 15 करोड़ 59 लाख के विकास कार्यों का भूमि पूजन एवं लोकार्पण किया।

प्रभारी मंत्री श्री देवड़ा ने जल संवाद के दौरान शासकीय महाविद्यालय बड़वारा की छात्राओं द्वारा कॉलेज में पुस्तकालय, सीसीटीवी कैमरा, खेल मैदान का समतलीकरण, कंप्यूटर की मांग किए जाने पर  प्रभारी मंत्री श्री देवड़ा ने शीघ्र पूर्ति करने का आश्वासन दिया। प्रभारी मंत्री ने बड़वारा ग्राम पंचायत के आदिवासी मोहल्ले में सड़क एवं नाली निर्माण के लिए 10 लाख रुपए और हाट बाजार में समतलीकरण और फर्शीकरण के लिए 8 लाख रुपए की स्वीकृति दी। जबकि सिलौड़ी स्थित विरासनी माता मंदिर में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए 20 लाख रुपए की घोषणा की। इसके अलावा प्रभारी मंत्री ने जिले को फाइलेरिया रोग मुक्त कराने के लिए सभी से दवा खाने और अपने आस-पड़ोस के लोगों को भी दवा खाने के लिए प्रेरित करने का संकल्प दिलाया

श्री देवड़ा ने बताया कि प्रधानमंत्री उज्जवला प्रधानमंत्री उज्ज्वला- योजना के अंतर्गत कटनी जिले के 1 लाख 84 हजार हितग्राहियों को निःशुल्क गैस कनेक्शन प्रदान किया गया है।

 

            प्रभारी मंत्री श्री देवड़ा ने कहा कि मौजूदा केंद्र और राज्य सरकार गरीब, मजदूर, किसान सभी वर्गों की चिंता कर रही है। देश में 2024 तक हर गरीब के पास पक्का घर होगा और उनके घरों में नल से शुद्ध जल पहुंचेगा। उन्होंने बताया कि जिले में 5 लाख 50 हजार लोगों के आयुष्मान कार्ड बने हैं, आयुष्मान योजना के तहत पांच लाख रूपये तक का निःशुल्क इलाज का प्रावधान है। जिले में 1 लाख 20 हजार लोगों के घरों में शुद्ध पेयजल पहुंच रहा है। दिसंबर 2023 तक पात्र राशन पात्रता पर्ची धारकों को निःशुल्क खाद्यान मिलेगा, सरकार ने इसकी व्यवस्था की है।

            जनसंवाद कार्यक्रम के पूर्व प्रभारी मंत्री श्री जगदीश देवड़ा ने कन्या पूजन और मां सरस्वती के चित्र में माल्यार्पण तथा दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

विकास यात्रा के दौरान पूर्व विधायक मोती कश्यप, भाजपा जिला अध्यक्ष दीपक टंडन सोनी, सांसद प्रतिनिधि शहडोल पदमेश गौतम, कलेक्टर श्री अवि प्रसाद, पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार जैन, जिला पंचायत के सीईओ शिशिर गेमावत, मंडल अध्यक्ष बृजेंद्र प्रताप सिंह,सरपंच श्रीमती सुनयना सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी- कर्मचारी एवं भारी संख्या में स्थानीय ग्रामीणों की उपस्थिति रही।

Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post

सदाचार और अनुशासन छात्र जीवन में आवश्यक- प्रभारी मंत्री श्री देवड़ा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.