• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Tuesday, May 13, 2025
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश विदिशा

भगवान शिव इतने सरल देवता है की वे एक लोटा जल व विल्व पत्तों से रीझ कर भक्तों के जीवन में सारी सुख सुविधा समृद्धि भर देते है वेदांती महाराज

by Manish Gautam Chiefeditor
February 10, 2023
in विदिशा
0
भगवान शिव इतने सरल देवता है की वे एक लोटा जल व विल्व पत्तों से रीझ कर भक्तों के जीवन में सारी सुख सुविधा समृद्धि भर देते है वेदांती महाराज
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

गंज बासौदा से मुकेश चतुर्वेदी

गंज बासौदा वेदांत आश्रम गंजबासौदा में समायोजित सप्त दिवसीय श्री रूद्र महायज्ञ एवं सरस संगीतमय श्री शिव महापुराण कथा के तृतीय दिवस, जगद्गुरु अनंतानंत द्वाराचार्य डा स्वामी रामकमल दास वेदांती जी महाराज ने भगवान शिव को सर्वश्रेष्ठ व तत्क्षण प्रसन्न होने वाले सर्वाधिक दयाशील देवता के रूप में प्रतिपादित किया। उन्होंने कहा कि उपासना व पूजा में विभिन्न प्रकार की सामग्रियां व वस्त्राभूषण व नैवेद्य पदार्थों की आवश्यकता होती है। वहीं भगवान शिव इतने सरल देवता हैं कि वें एक लोटा जल व विल्वपत्रों से ही रीझ कर भक्त के जीवन में सारी सुख समृध्दिया भर देते हैं।
शिवलिंग भगवान का निराकार स्वरूप का प्रतिक है। शिवलिंग की जलहरी प्रकृति व लिंग पुरुष का प्रतीक है। प्रकृति और पुरुष के संयोग से ही संम्पूर्ण श्रृष्टि का सृजन होता है।जब ब्रम्हा और विष्णु अपने आप को सर्वश्रेष्ठ मानकर परस्पर युद्ध कर रहे थे उस समय भगवान शिव ने संम्पूर्ण विश्व को विनाश से बचाने के लिए स्वर्ण के समान प्रज्वलित एक स्तम्भ को प्रगट किया। इसका आदि और अंत ब्रम्हा और विष्णु भी नहीं लगा सके । भगवान शिव साकार रूप में प्रगट हो उनके युद्ध को शांत किया तथा प्रगट स्तंभ को अपना प्रतिक चिन्ह शिवलिंग बताया। इस स्तंभ को ब्रह्म और विष्णु ने विधिवत पूजा अर्चना की तभी से महत्वपूर्ण शिव रात्रि महोत्सव का शुभारंभ हुआ। जो फल वर्ष भर पूजा करने से प्राप्त होता है वही फल शिवरात्रि में दर्शन कर लेने मात्र से प्राप्त हो जाता है।
कथा क्रम को आगे बढ़ाते हुए स्वामी जी ने ऐसे गुणनिधी नाम के भक्त की कथा सुनाई जिसने चोरी करने की दृष्टि से शिवमन्दिर में वस्त्र जलाकर प्रकाश किया था। फिर भी भगवान शिव ने उसे दीपदान का अक्षुण्ण फल दिया। इस फल के प्रताप से अगले जन्म में वह कलिंग देश का राजा बना। तथा शिवलिंग के प्रताप को जानकर उसने अपने राज्य में विभिन्न शिव मंदिरों को बनाकर अपनी प्रजा से दीप प्रज्वलित करवाएं। जिसके परिणामस्वरूप वही अगले जन्म में देवताओं का कोषाध्यक्ष कुबेर बना।
उसकी प्रार्थना पर भगवान शिव ने अलकापुरी के पास कैलाश पर अपना सुरम्य स्थान स्थापित किया। वे समस्त देवताओं को लेकर दिब्य शोभायात्रा के साथ कैलाश पर्वत पर विराजमान हुए। कथा क्रम में कैलाश पर विराजमान भगवान शिव की एक दिब्य झांकी प्रस्तुत की गई,जिसपर भजनों को श्रवण कर भक्त गण एवं माताएं बहनें उत्साह से परिपूर्ण होकर नृत्य कर उठें। संम्पूर्ण वेदांत आश्रम परिसर में ऊं नम शिवाय की भक्ति गूंजने से सारा वातावरण शिवमय हो गया। विदित हो कि 11 फरवरी को वेदांत आश्रम में रुद्राक्ष, चंदन व धूप के साथ साथ कई वृक्षो को आश्रम परिसर में सघन रूप से रोपित किए जाएंगे।
आश्रम में रूद्र महायज्ञ के साथ साथ द्वादश ज्योतिर्लिंगों की झांकियां भी सजाई गई है जिनका दर्शन लाभ लेकर भक्त गण जीवन को धन्य कर रहे हैं

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Click to share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading...
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में वांछित को अवैध तमंचा कारतूस के साथ पकड़ा

पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में वांछित को अवैध तमंचा कारतूस के साथ पकड़ा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d