कटनी (09 फरवरी )-शासकीय महाविद्यालय बरही के राष्ट्रीय सेवा योजना स्वयंसेवकों द्वारा प्राचार्य डॉ. आर. के. वर्मा के मार्गदर्शन, रा. से. यो. कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अरविंद सिंह के नेतृत्व में “एडॉप्ट एन आंगनवाड़ी“ कार्यक्रम के तहत गांव -गांव जाकर आंगनवाड़ी केन्द्रों में उपलब्ध सुविधाओं का आंकलन किया जा रहा है ।
रा. से. यो. कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अरविन्द सिंह ने बताया कि “एडॉप्ट एन आंगनवाड़ी“ कार्यक्रम भारत सरकार एवं मध्य प्रदेश शासन की एक प्रमुख पहल है। जिसके तहत जन सहभागिता एवं सरकार के संयुक्त प्रयासों से आंगनवाड़ी केन्द्रों को आदर्श आंगनवाड़ी केन्द्र के रूप में विकसित करना है। जिसका मुख्य उद्देश्य बच्चों एवं महिलाओं को गुणवत्तापूर्ण सेवाएं उपलब्ध कराना है । आंगनवाड़ी केन्द्र सर्वेक्षण कार्य कार्यक्रम अधिकारी डॉ.अरविन्द सिंह, प्रियंका तोमर, डॉ रश्मि त्रिपाठी एवं रा. से. यो. स्वयंसेवक विक्रम जायसवाल, शुभम श्रीवास्तव, आशीष साहू, धर्मेंद्र, लक्ष्मी बर्मन, सपना कलार, अनुज यादव, संतोष साहू, रामभजन, रवि साहू, ललन, करण पयासी, शैल कुमारी, अशोक चौधरी, अमित पटेल, अतुल, सर्वेश, पूजा, पूर्णिमा, रीना, निधि पटेल, रामकृपाल, अभिषेक, सतेंद्र, खुशी, नीलम, काजल, शिवानी, रानी, दिपाली, आशिकी, अंकिता, कालवेद, नम्रता, पलक, रेखा, रानी, आंचल, दीप्ति, निगम, सोनम, सानिया, पूर्णिमा, राहुल, रंजीत, सरस्वती, संगीता, सुलेखा, पुष्पा, महिमा, रूक्मणी, शीतल आदि के सहयोग से कराया जा रहा है।
